बिग बॉस 20 के घर में एक दिन भी हंगामा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. परिवारों के मैसेज आ ही रहे थे लोगों का दिल भर ही रहा था कि इस बीच एक झगड़े ने सबको दोबारा उसी आक्रामक मोड में लौटा दिया. ये नया झगड़ा बर्तन धोने को लेकर शुरू हुआ. आमने-सामने थे स्काउट ओपी और काजी तौकीर. इनके बीच शुरू हुई बहसबाजी और जुबानी जंग इतनी बढ़ गई जो बाद में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गई.
बात शुरू हुई काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच. स्काउट ने अपने हिस्से के बर्तन नहीं धोए थे, जिसके बाद काजी ने दोनों के हिस्से के बर्तन खुद साफ कर दिए. इस पर स्काउट ने काजी से पूछा कि अगर वे पिछले तीन दिनों से रात को बर्तन धो रहे हैं तो रोज एक घंटा क्यों लग रहा है. काजी ने जवाब दिया कि उन्होंने भी ढाई घंटे काम किया है. स्काउट ने इसे नकारते हुए कहा कि उन्होंने इतना समय नहीं लगाया.
बहस आगे बढ़ी तो काजी ने कहा कि अगर रात की ड्यूटी सुबह की जाए तो समय ज्यादा लगना नैचुरल है. इस पर स्काउट भड़क गए और बोले कि अगर वे एक बार बैठ जाएं तो कोई उनसे काम नहीं करवा सकता. बात यहीं नहीं रुकी. स्काउट ने काजी के कैरेक्टर पर कमेंट किया जिसे सुनकर काजी आगबबूला हो गए. उन्होंने जवाब में कहा कि औकात की बात न करें और अपने अंदाज में बोले कि वे एक फूंक मारकर उनके बाल स्ट्रेट कर देंगे.
Ghar ki duties se shuru hui baat, ab le rahi hai intense turn! Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/SCYPA1yuQV
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 5, 2026
इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई. घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव करके उन्हें रोका और हालात को बिगड़ने से बचाया. आने वाले एपिसोड में इस झगड़े के और पहलू सामने आने वाले हैं. फिलहाल घर में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल जैसे कंटेस्टेंट बचे हुए हैं. कई लोग पहले ही बाहर हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं