विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2025

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर आशीष कपूर पर लगा रेप का आरोप, पुणे से हुए गिरफ्तार

ये रिश्ता क्या कहलाता है और मोलक्की जैसे टीवी शोज में काम कर चुके टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप मामले में पुणे से गिरफ्तार किया गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर आशीष कपूर पर लगा रेप का आरोप, पुणे से हुए गिरफ्तार
YRKKH एक्टर आशीष कपूर रेप के आरोप में गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बलात्कार के एक मामले में टीवी एक्टर आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया है. दरअसल, 33 वर्षीय अभिनेता पर 27 वर्षीय महिला के साथ रेप करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज की थी कि आशीष ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आशीष की मुलाकात कुछ साल पहले टेलीविजन के एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई, और फिर अभिनेता ने शादी का वादा किया था. पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया. शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच के बाद आशीष कपूर को पुणे में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया. पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

आशीष कपूर कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और मनोरंजन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता बरती जा रही है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है. जांच में अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि एक्टर आशीष कपूर को ये रिश्ता क्या कहलाता है, मोलक्क, रिश्तों की अग्निपरीक्षा और बॉस बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेस जैसे शोज में देखा जा चुका है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashish Kapoor, Ashish Kapoor Arrested, Ashish Kapoor Arrested News, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com