ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के दोनों बेटों ने अपनी पहली राखी सेलिब्रेट की. वहीं उनकी बड़ी बहन और कोई नहीं इशी मां की रूही यानी एक्ट्रेस रूहानिका धवन हैं, जिन्होंने अपने दो छोटे भाईयों के साथ राखी सेलिब्रेट की और खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रूहानिका दिव्यांका त्रिपाठी से भी हाइट में लंबी नजर आ रही हैं. वहीं उनके साथ पति विवेक दहिया भी नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस इस ऑनस्क्रीन मां बेटी की जोड़ी के ऑफस्क्रीन रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी के बच्चों ने मनाई पहली राखी
रूहानिका धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के दोनों बेटों को राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं. वहीं अपनी ऑनस्क्री ईशी मां के साथ पोज देती हुई भी दिख रही हैं. जबकि दिव्यांका त्रिपाठी के बच्चों के कपड़ों पर लिखा था, मेरी पहली राखी.
रूहानिका धवन ने कहा- मैं बड़ी दीदी हूं

इन तस्वीरों के साथ रूहानिका धवन ने एक स्पेशल कैप्शन भी दिया, जिसमें लिखा, अब मैं बड़ी दीदी बन गई हूं! बस T1 और T2 के लिए. इस पोस्ट पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट करते हुए लिखा, T1 और T2 तुम्हें बहुत-बहुत प्यार करते हैं. रूह दी! खूबसूरत राखियों के लिए धन्यवाद. इस पोस्ट पर फैंस ने भी ढेर सारा प्यार दिया है और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए रिश्ते की तारीफ की है.
दिव्यांका त्रिपाठी और रूहानिका धवन का रिश्ता

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. यह रिश्ता पर्दे के बाहर भी कायम है. शो के खत्म होने के सालों बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं. रूहानिका दिव्यांका को अपनी मेंटर मानती हैं और उन्हें 'इशिमा' (ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा निभाया गया किरदार) कहकर बुलाती हैं. शो में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, करण पटेल, रूहानिका धवन और अदिति भाटिया ने काम किया था. कहानी शुरू में मंजू कपूर के 2011 के नॉवेल कस्टडी पर आधारित थी और ये है मोहब्बतें बाद के एपिसोड में कस्टडी की कहानी से आगे बढ़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं