Toxic Box Office Collection Day 3: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जहां पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग अपने नाम की तो वहीं दूसरे दिन 60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. लेकिन तीसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने अच्छी कमाई हासिल की, जिसके चलते 200 करोड़ का आंकड़ा 3 दिनों में पार हो गया. वहीं रक्षाबंधन पर यश की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया. आइए आपको बताते हैं टॉक्सिक का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 | toxic day 3 collection
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 19,390 शोज से तीसरे दिन 26.60 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में हासिल की है, जिसके बाद नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ तक पहुंचा है. वहीं इंडिया ग्रॉस 197.70 करोड़ तक हुई है. इसके अलावा ओवरसीज 4 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.45 करोड़ पहुंचा है. हालांकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई में काफी गिरावट फ्राइडे को देखने को मिली है.
3 दिन में भाषाओं में कलेक्शन
टॉक्सिक ने पहले दिन 24,579 शोज के साथ 101.10 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. दूसरे दिन 37.65 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि तीसरे दिन 26.60 करोड़ फिल्म ने कमाए. वहीं तीसरे दिन भाषाओं में कमाई देखें तो हिंदी में सबसे ज्यादा यानी 19.15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया है. जबकि कन्नड़ में 5 करोड़, मलयालम में 20 लाख, तमिल में 75 लाख और तेलुगू में 1.50 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया.
टॉक्सिक का बजट
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक गीता मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मणि वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को 500 करोड़ के महंगे बजट में बनाया गया है. जबकि कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत छह भाषाओं में रिलीज किया गया. हालांकि इससे पहले टॉक्सिक की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी थी. शुरुआत में 'टॉक्सिक' को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था, जिसका उस समय इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से होने वाला था. बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया. हालांकि इसके बाद भी फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया.
ये भी पढ़ें- अभिजीत भट्टाचार्य के वो 10 रोमांटिक गाने, जिनसे शाहरुख खान बने 'रोमांस किंग', प्लेलिस्ट सुनेंगे बार बार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं