विज्ञापन

जब लंदन की सड़कों पर जटा लगाए निकले 'महादेव', कुछ ऐसा था लोगों का रिएक्शन, बोले- 'लोग मुझे देख रहे थे'

Delhi: तरुण खन्ना ने कहा कि महादेव मेरे ईष्ट देव हैं. मैंने जीवन में जो भी कर रहा हूं, वो उनकी कृपा से ही कर रहा हूं. मैं उनकी हमेशा से पूजा करता हूं और रोज़ सुबह-सुबह शिवलिंग पर फूल चढ़ाकर पूजा करता हूँ.

जब लंदन की सड़कों पर जटा लगाए निकले 'महादेव', कुछ ऐसा था लोगों का रिएक्शन, बोले- 'लोग मुझे देख रहे थे'
जब लंदन की सड़कों पर जटा लगाए निकले महादेव
नई दिल्ली:

तरुण खन्ना (Tarun Khanna) एक टेलीविजन एक्टर के साथ बॉलीवुड एक्टर भी हैं. उनको ज्यादातर पौराणिक भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कई बार परदे पर भगवान शिव का किरदार निभाया, जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया. तरुण साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं, वहां भी उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया. अगर उनके प्रमुख टीवी शोज की बात करें तो उसमें चंद्रगुप्त मौर्य, देवों के देव महादेव जैसे तमाम शोज का नाम शामिल है. इसके अलावा तरुण पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. तरुण इन दिनों अपने थियेटर शो हमारे राम को लेकर सुर्खियों में हैं. इस शो में आशुतोष राणा ने रावण का किरदार निभाया है. शो में तरुण भी भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं. इन दिनों सावन का महीना चल रहा है, शिव भक्त इस महीने को शिव भक्ति में निकाल रहे हैं. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड एक्टर्स भी भगवान शिव के भक्त हैं. हाल ही में तरुण खन्ना ने एनडीटीवी से बात की और बताया कि वह सावन के महीने में क्या कर रहे हैं.

सवाल- सावन का महीना भोलेनाथ के लिए समर्पित रहता है, इन दिनों आप क्या कर रहे हैं? 

जवाब- तरुण खन्ना ने कहा कि महादेव मेरे ईष्ट देव हैं. मैंने जीवन में जो भी कर रहा हूं, वो उनकी कृपा से ही कर रहा हूं. मैं उनकी हमेशा से पूजा करता हूं और रोज़ सुबह-सुबह शिवलिंग पर फूल चढ़ाकर पूजा करता हूँ. सावन के महीने में मेरी पूजा नॉर्मल होती है, बस शिवलिंग पर जल अर्पित करता हूं. सावन का पूरा महीना महादेव को समर्पित रहता है. इन महीने में खाने पर बहुत ध्यान रहता है, चाहे शूटिंग हो या दूसरा काम हो तो व्रत रखना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन जब घर पर होता हूं तो व्रत जरूर रखता हूं.

यह भी पढ़े -  अक्षय- प्रियंका का बरसात स्पेशल बेहद रोमांटिक सॉन्ग, आधी शूटिंग के बाद खिलाड़ी कुमार ने छोड़ दी थी फिल्म, सालों बाद रिलीज हुआ था गाना

सवाल- आप काफी फिल्म और शोज में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं, कौन सा सीरियल आपके दिल के करीब है? 

जवाब- तरुण खन्ना ने कहा कि मैंने जितने भी शोज या फिल्मों में शिव जी का किरदार किया, वो मेरे दिल के करीब है. लेकिन मैंने शनि देव पर आधारित एक शो किया था, जिसके लिए मुझे पहली बार महादेव के किरदार के लिए अवार्ड मिला, मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था. वह मेरे दिल के करीब है. उसके बाद उस किरदार के लिए मेरी इतनी डिमांड होने लगी कि हर शो और फिल्म में मुझे महादेव के किरदार में कास्ट किया जाने लगा. मैं यह कह सकता हूं कि यह इतिहास में पहली बार हुआ कि एक ही किरदार अलग-अलग चैनल पर कोई एक ही एक्टर निभा रहा हो.

यह भी पढ़े - 30 साल पुराना अक्षय-उर्मिला का हिट गाना है ब्रिटिश सॉन्ग की कॉपी, विनोद राठौड़ ने दी थी आवाज, आनंद बख्शी ने लिखे थे बोल, आज भी है पार्टी की शान

सवाल- हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आप सर पर जटा लगाए घूम रहे थे, उसके पीछे की क्या कहानी है?

जवाब- एक्टर ने कहा कि मैं लंदन में हमारा थिएटर शो 'हमारे राम' कर रहा था. उस वक्त कुछ लोग बैक स्टेज मुझसे मिलने के लिए आए. लेकिन वहां इतने स्ट्रांग नियम हैं कि बैक स्टेज कोई नहीं आ सकता. जो लोग आए उनमें कुछ बच्चे थे, कुछ डॉक्टर थे, वो मुझसे मिलना चाहते थे. मैं अपनी बिग नहीं उतार सकता था. क्योंकि एक बार बिग उतार दी तो उसको लगाने में काफी समय लगता था. लेकिन उन बच्चों का निवेदन टाल नहीं सकता था. मैं दिन भर सफेद कपड़े पहने रहता, क्योंकि मैं महादेव का किरदार निभाता हूं, इसलिए मैं उस सफेद कपड़ा पहनकर बाहर निकल गया, वहां लोग मुझे अजीब तरीके से देख रहे थे. फिर मैंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. बाद में मुझे कुछ लोगों ने बताया कि आपका वीडियो बहुत वायरल हो गया है, कुछ मिलियन में व्यूज आए. मैंने उसके बाद दूसरा वीडियो बनाया, उस पर भी बहुत शानदार व्यूज आए. ये लोगों का प्यार है, इसमें मेरा कुछ योगदान नहीं है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर फेम सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फैन्स से बोलीं कोई लिंक क्लिक ना करें, मैसेज का जवाब ना दें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Tarun Khanna, Mahadev, Mahadev Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com