विज्ञापन

अक्षय- प्रियंका का बरसात स्पेशल बेहद रोमांटिक सॉन्ग, आधी शूटिंग के बाद खिलाड़ी कुमार ने छोड़ दी थी फिल्म, सालों बाद रिलीज हुआ था गाना

डायरेक्टर ने कहा कि उस वक्त प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थी. इसलिए यह भी फिल्म छोड़ने का एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है. इसके बाद फिल्म बरसात में अक्षय कुमार की जगह बॉबी देओल को कास्ट किया गया.

अक्षय- प्रियंका का बरसात स्पेशल बेहद रोमांटिक सॉन्ग, आधी शूटिंग के बाद खिलाड़ी कुमार ने छोड़ दी थी फिल्म, सालों बाद रिलीज हुआ था गाना
अक्षय- प्रियंका का बरसात स्पेशल बेहद रोमांटिक सॉन्ग
नई दिल्ली:

बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बरसात साल 2005 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. फिल्म के गानों को दर्शक आज भी सुनते हैं. फिल्म के गाने दर्शकों को बरसात की याद दिलाते हैं. क्योंकि फिल्म का गाना 'बरसात के दिन आए' उस समय का सुपरहिट गाना था. जिसको आज भी सुना जाता है. यह एक रॉमकॉम फिल्म थी. जिसमें बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु की लव केमिस्ट्री दिखाई गई थी. इस फिल्म को सुनील दर्शन ने बनाया था. सुनील दर्शन भी बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने एक रिश्ता, अंदाज, मेरे जीवन साथी जैसी तमाम बड़ी फिल्मों पर काम किया. हम आपको फिल्म बरसात से जुड़ी वो बात बता रहे हैं, जिसको शायद ही आप जानते हैं.

ये भी पढे़ं- मर्ले ट्रैविस के 'सिक्सटीन टोंस' पर आधारित था 68 साल पुराना गाना, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया बरसात का सदाबहार गीत

जब अक्षय ने बीच में छोड़ी फिल्म

डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया था कि पहले फिल्म बरसात में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था. इस फिल्म का गाना 'बरसात के दिन आए' भी पूरा शूट हो चुका था. लेकिन अचानक इस फिल्म को अक्षय कुमार ने छोड़ दिया. उन्होंने आगे कहा कि शूट के वक्त अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी मजबूरी है कि वह इस फिल्म में काम नहीं कर सकते. डायरेक्टर ने आगे कहा कि उस वक्त प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थी. इसलिए यह भी फिल्म छोड़ने का एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है. इसके बाद फिल्म बरसात में अक्षय कुमार की जगह बॉबी देओल को कास्ट किया गया. डायरेक्टर ने आगे कहा कि फिल्म रिलीज होने के सालों बाद एक दिन मैं अपने स्टोर रूम में सफाई कर रहा था. जहां मुझे फिल्म बरसात के पुराने वीडियोज मिले, जिसमें बरसात के दिन आए का वीडियो मिला. फिर मैंने इस गाने को नए तरीके से एडिट करके रिलीज किया. इस गाने को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया. बता दें, जब यह गाना बीते सालों रिलीज हुआ था. तब लोग यह भ्रम में थे कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा फिर से नई फिल्म में नजर आने वाले हैं क्या? बाद में पता चला कि यह एक पुराना गाना है, जिसको डायरेक्टर ने अब रिलीज किया है. फिल्म में बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा के अलावा बिपाशा बसु भी नजर आई थीं. रिपोर्ट के अनुसार यह भी खबर है कि इस फिल्म मैं बिपाशा बसु की जगह पहले कैटरीना कैफ को साइन किया गया था. लेकिन बाद में इस फिल्म में बिपाशा ने जगह बना ली.

ये भी पढे़ं-  पाकिस्तानी फैंस पर चढ़ा रामायणम् का खुमार, VFX की हो रही तारीफ, बोले- रिलीज का है बेसब्री से इंतजार

इन फिल्मों में साथ आए नजर

अगर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो ये दोनों साथ लगभग चार फिल्मों में नजर आ चुके हैं. जिसमें पहली फिल्म अंदाज थी, जिसको सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था, फिल्म सुपरहिट रही. जिसके बाद अक्षय-प्रियंका मुझसे शादी करोगी, एतराज, वक्त जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए. दर्शकों को यह भी उम्मीद थी कि ये एक्टर्स की जोड़ी आने वाले दिनों में फिर दिखेगी. इन फिल्मों में काम करने के बाद इन दोनों ने अपने अलग-अलग रास्ते चुन लिए. इन दोनों का साथ ना काम करने का कारण भी दर्शकों के सामने आता रहा है, हम उनको अफवाहों का नाम भी दे सकते हैं. आज के समय प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. उनकी हाल ही रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. दूसरी तरफ दर्शक प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म बनारस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Barsaat 2005, Akshay Kumar, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com