बॉलीवुड की कई फिल्मों की कहानी और गाने हॉलीवुड से प्रेरित होती हैं. कई बार गीतकार इन विदेशी धूनों को कॉपी कर लेते हैं, जो काफी हिट हो जाती हैं और सालों तक फैंस के जहन में रहती हैं. आज हम ऐसे ही एक हिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि इस गाने को एक विदेशी गाने से कॉपी किया गया था. यह गाना खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था.
गिटार रिफ्स, बास, ड्रम और रॉक की रॉ साउंड बॉलीवुड में एक खास जगह रखती है, लेकिन इसने यहां के कंपोजर को इस जॉनर के इंटरनेशनल बैंड्स की धुनों की नकल करने से नहीं रोका है. मजेदार बात यह है कि ब्रिटिश रॉक बैंड देसी म्यूजिक कंपोजर के बीच बहुत पसंद किए जाते रहे हैं — क्वीन का 'वी विल रॉक यू', जो 'बोहेमियन रैप्सडी' में दिखाया गया था. उसकी बॉलीवुड में कॉपी की गई.
हम बात कर रहे हैं 1997 की बॉलीवुड फिल्म Aflatoon के लोकप्रिय गाने "We Love Rocky" के बारे में. इस गाने को विनोद राठौड़ ने गाया था, इसके संगीतकार दिलीप सेन-समीर सेन थे और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर ने निभाई थी.
यह भी पढ़ें- 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी पवन सिंह की इस हीरोइन को नहीं मिल रहा है काम, बताई वजह, बोलीं- रो रोकर
फिल्म के बारे में
गुड्डु धनोआ की अफलातून 1997 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार डबल रोल में थे. वहीं उर्मिला मातोंडकर और अनुपम खेर भी अहम रोल में थे.
क्या है कहानी
राजा (अक्षय कुमार) बेकार आवारा व्यक्ति है जो जल्दी से अमीर बनने की कोशिश कर रहा है. वह एक कॉलेज प्रोफेसर परिमल चतुर्वेदी का रूप धारण कर लेता है. अब वह खूबसूरत अमीर महिलाओं के एक कॉलेज में प्रवेश करता है. इसमें वह अमीर लड़की पूजा (उर्मिला मातोंडकर) के प्यार में पड़ जाता है और उसका दिल जीतने में कामयाब हो जाता है. परेशानी तब आती है जब पूजा के पिता प्रकाश (अनुपम खेर) राजा को गलती से रॉकी (डबल रोल ) समझ लेते हैं. वह एक क्रूर और निर्दयी अपराधी है जो लोगों को पैसे के लिए ब्लैकमेल करता है या उन्हें जान से मारने की धमकी देता है. वह राजा जैसा दिखता है. प्रकाश, राजा से मदद मांगता है. वह पैसे पाने के लिए उसे रॉकी का रूप धारण करने की कहता है, लेकिन जब रॉकी को राजा के खेल के बारे में पता चल जाता है तो पासा पलट जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं