विज्ञापन

छोटे भाई से प्यार और बड़े से शादी, जब आम्रपाली दुबे पड़ गई थीं दुविधा में, टीवी पर हिट हुआ था शो, अलका याग्निक का गाना बना पहचान

सुमन जब करण से मिलती है तब वो अचानक एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं. सुमन को यह जानकर हैरानी होती है कि उसे करण के बड़े भाई कार्तिक के लिए चुना गया है. जिसके बाद सुमन दुविधा में पड़ जाती है.

छोटे भाई से प्यार और बड़े से शादी, जब आम्रपाली दुबे पड़ गई थीं दुविधा में, टीवी पर हिट हुआ था शो, अलका याग्निक का गाना बना पहचान
आम्रपाली दुबे का हिंदी टीवी सीरियल
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों कीसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बता दें, एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के बाद हिंदी टेलीविजन जगत में भी अपनी सफलता का परचम लहराया. आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का वो नाम है, जिन्होंने इंडस्ट्री को एक से एक बड़ी फिल्में दी. इसके अलावा वह भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई दी हैं. आम्रपाली दुबे हमेशा से अपनी बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने पल-पल की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करती हैं. आम्रपाली दुबे ने साल 2009 में आया टीवी शो 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. यह शो 2009 और सितंबर 2010 के बीच इमेजन टीवी पर प्रसारित हुआ था. यह एक अनाथ लड़की सुमन की कहानी थी जो एक जॉइंट फैमिली का हिस्सा बनना चाहती है और उसको वह हिस्सा बनने का मौका भी मिल जाता है.

शो में क्या था खास? 

अगर शो की कहानी की बात करें तो यह एक अनाथ लड़की की कहानी है. जिसे प्यार और परिवार का सपना तब सब सच होता है, जब उसे एक बहुत पारंपरिक जॉइंट फैमिली का हिस्सा बनने का मौका मिलता है. सुमन अपनी सबसे अच्छी दोस्त कंचन के साथ गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और वह एक अमीर पारंपरिक और प्यार करने वाले परिवार से होती है. कंचन की मां जब सुमन से मिलती है और तय करती है कि यह लड़की उनकी होने वाली बहू बन सकती है. सुमन जब करण से मिलती है तब वो अचानक एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं. सुमन को यह जानकर हैरानी होती है कि उसे करण के बड़े भाई कार्तिक के लिए चुना गया है. जिसके बाद सुमन दुविधा में पड़ जाती है. आम्रपाली के शो को दर्शक आज भी याद करते हैं और शो की भोली-भाली और चतुर सुमन के किरदार को आज भी लोग सोशल मीडिया पर देखते हैं. शो का गाना 'पलकों की छांव में' को अलका याग्निक ने गाया था. यह गाना काफी हिट हुआ था.

यह भी पढ़ें: राधिका आप्टे ने बताई तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई 'मुझे मामा से शादी करने को कहा गया', भड़के फैन्स बोले- फिल्म साइन करने से पहले रिसर्च नहीं की थी

ये एक्टर्स आए नजर

अगर इस शो की कास्ट की बात करें तो आम्रपाली दुबे के अलावा सुमित व्यास भी इस शो में नजर आए थे. उन्होंने कार्तिक प्रताप सिंह का किरदार निभाया था. वहीं टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने करण सिंह का किरदार निभाया. इसके अलावा इंदिरा कृष्णन, गरिमा जैन, मनीष नामदेव, राहुल त्रिवेदी, पायल शुक्ला, गरिमा जैन जैसे एक्टर्स शो में नजर आए थे. यह शो 24 मिनट का टेलीकास्ट होता था और इस शो को रश्मि शर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था. अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों भोजपुरी बवाल को लेकर चर्चाओं में हैं. यह एक सेलिब्रिटी रियलिटी शो है. इसमें आम्रपाली दुबे के साथ पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, तेज प्रताप यादव जैसे तमाम हस्तियां दिखाई दी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Amrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com