विज्ञापन
This Article is From May 26, 2023

16 साल की हो गई हैं 'उड़ान' की 'छोटी चकोर', टीनेजर स्पंदन चतुर्वेदी की तस्वीरें देख फैंस भी कहेंगे- 'क्या ये वही छोटी बच्ची है'

वीर की अरदास वीरा से उड़ान की नन्ही सी चकोर के रोल में नजर आने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस स्पंदन अब 16 साल की टीनेजर हो गई है. तस्वीरें देख उन्हें पहचान पाना फैंस के लिए मुश्किल होगा.

16 साल की हो गई हैं 'उड़ान' की 'छोटी चकोर', टीनेजर स्पंदन चतुर्वेदी की तस्वीरें देख फैंस भी कहेंगे- 'क्या ये वही छोटी बच्ची है'
16 साल की टीनेजर हो गई हैं 'उड़ान' की 'छोटी चकोर यानी स्पंदन चतुर्वेदी
नई दिल्ली:

सीरियल 'उड़ान' की नन्ही सी 'चकोर' तो आपको याद ही होगी, जिसे उसके माता-पिता जन्म से ही गिरवी रख देते हैं और फिर चकोर कैसे अत्याचारी जमींदार से भिड़ जाती है. सीरियल 'उड़ान' में 'चकोर' को देख हर किसी के दिल में ये बच्ची बस गई थी. इस मासूम सी बच्ची का असली नाम स्पंदन चतुर्वेदी है. नन्ही सी चकोर यानी स्पंदन अब 16 साल की हो गई है और उसका लुक भी बदल गया, लेकिन उनके चेहरे की मासूमियत अब भी वैसी ही है. आइए स्पंदन की कुछ ताजा तस्वीरों पर नजर डाल लें.

स्पंदन चतुर्वेदी का मुंबई उल्हासनगर में 25 अगस्त 2007 को जन्मीं थी. स्पंदन ने काफी छोटी उम्र से एक्टिंग की शुरुआत कर दी. सबसे पहले वह सीरियल एक वीर की अरदास...वीरा में नजर आई थीं, लेकिन उन्हें असली और बड़ी पहचान उड़ान से मिली.

स्पंदन ने कई फिल्मों में भी काम किया है. ऑस्कर अवार्ड पाने वाली फिल्म आरआरआर में भी स्पंदन नजर आई थीं. इस फिल्म में स्पंदन ने आलिया के बचपन का किरदार यानी यंग सीता का किरदार निभाया था.

स्पंदन को डांस का भी काफी शौक है और इस वजह से वह झलक दिखला जा में भी हिस्सा ले चुकी हैं. स्पंदन झलक दिखला जा 9 में नजर आई थीं और अपने डांस से सभी को मुरीद बना लिया था. वो कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी करती भी नजर आ चुकी हैं.

राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
'Chakor' Of 'Udaan', Spandan Chaturvedi, स्पंदन चतुर्वेदी, Tv Serial, Serial Udaan, Tv News, Udaan, Chakor, Chakor Actress, Spandan Chaturvedi Serial, Tv News In Hindi, Tv Serial In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com