विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2023

बिग बॉस 17 के आगे ढेर हुई कई शो की पॉपुलैरिटी, ऑफएयर होने की कगार पर पहुंचे ये 7 सीरियल

बिग बॉस के घर के अंदर अब कंटेस्टेंट को मजा आने लगा है. शो भी दर्शकों को पसंद आ रहा है. इसकी टीआरपी भी बढ़ने लगी है. यही कारण है कि सलमान खान का यह शो कई टीवी सीरियल्स के लिए खतरा बन गया है.

बिग बॉस 17 के आगे ढेर हुई कई शो की पॉपुलैरिटी, ऑफएयर होने की कगार पर पहुंचे ये 7 सीरियल
बिग बॉस 17 की पॉपुलैरिटी के बीच फ्लॉप हुए ये 6 सीरियल!
नई दिल्ली:

करीब एक हफ्ते बाद बिग बॉस 17 का जलवा दिखने लगा है. टीआरपी में सलमान खान के शो जबरदस्त हिट चल रहा है. दर्शकों को ये शो खूब पसंद आ रहा है. घर के अंदर कंटेस्टेंट इसे और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग बना रहे हैं. ऐसे में ये शोज बाकी डेली सीरियल्स के लिए खतरे की घंटी की तरह बन गया है. कई शो तो ऐसे भी हैं जो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के आगे अब कथित तौर पर ऑफ-एयर होने वाले हैं. सोशल मीडिया पर इन शोज की खूब चर्चा है. आइए जानते हैं ऐसे कौन से टीवी सीरियल्स हैं, जो अब बंद होने जा रहे हैं...

कथा अनकही

सोशल मीडिया पर चर्चा के मुताबिक, अदिति शर्मा और अदनान खान का 'कथा अनकही' शो भी ऑफ-एयर होने जा रहा है. वियान और कथा की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर हिट है. ऐसे में शो के ऑफ एयर की खबरों ने दर्शकों को मायूस कर दिया है.

मीत बदलेगी दुनिया की रीत

जी टीवी का पॉपुलर सीरियल मीत बदलेगी दुनिया की रीत भी ऑफएयर होने वाला है. वहीं टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल का आखिरी दिन 14 नवंबर होगा. 

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई

700 से भी ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर चुके 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' की शूटिंग भी कथित तौर पर पूरी हो चुकी है. बस कुछ एपिसोड्स ही अब टीवी पर आएंगे. इसके बाद ये शो पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

तितली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉपुलर टीवी शो 'तितली' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. आखिरी एपिसोड इस महीने के आखिरी तक प्रसारित किए जाएंगे. इसके बाद शो पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

दिल दियां गल्लां 

'दिल दियां गल्लां' टीवी सीरियल भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था. हाल ही में कावेरी प्रियम ने शो से दूरी बनाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की शो में एंट्री हुई. शो में लीप आया लेकिन रिपोर्ट्स कह रही है कि अब ये शो ऑफ-एयर होने जा रहा है.

जुनूनियत

बिग बॉस 16 में पसंदीदा कंटेस्टेंट रहे अंकित गुप्ता स्टारर टीवी शो 'जुनूनियत' भी कथित तौर बहुत जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

सिंदूर की कीमत 2

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिंदूर की कीमत 2' का भी ये महीना आखिरी है. इसके बाद यह शो बंद कर दिया जाएगा. अभी इस सीरियल के विलेन शान मिश्रा को अब 'इमली' में नया रोल मिल गया है. ऐसे में यह शो ऑफ-एयर होने जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 17, Bigg Boss 17 TRP, Katha Ankahi, Punyashlok Ahilyabai, Titli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com