विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2022

तारक मेहता की बबीता ने 'नच पंजाबन' गाने पर मां के साथ किया डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- कियारा से अच्छा तो आप कर रही हैं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता यानी मुनमुन दत्ता ग्रे कलर के सूट में एकदम पंजाबन दिख रही हैं. वहीं वे जुग जुग जियो के गाने नच पंजाबन पर जमकर डांस करती दिख रही हैं. मुनमुन के स्टेप्स और एक्सप्रेशन फैन्स का दिल जीत रहे हैं वहीं मुनमुन की मां भी खुशी से डांस करती दिखाई दे रही हैं.

तारक मेहता की बबीता ने 'नच पंजाबन' गाने पर मां के साथ किया डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- कियारा से अच्छा तो आप कर रही हैं
तारक मेहता की बबीता जी ने नच पंजाबन गाने पर मां साथ किया डांस
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता यानी मुनमुन दत्ता ने अपने किरदार से फैन्स का दिल जीत लिया हैं. मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिनों उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. वहीं हाल ही में मुनमुन दत्ता ने एक डांस वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की मुनमुन जुग जुग जियो के गाने नच पंजाबन पर डांस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इस वीडियो में बबीता जी के साथ उनकी मां भी डांस करती दिखाई दे रही हैं. 

मुनमुन दत्ता ग्रे कलर के सूट में एक दम पंजाबन दिख रही हैं. वहीं वे जुग जुग जियो के गाने नच पंजाबन पर जमकर डांस करती दिख रही हैं. मुनमुन के स्टेप्स और एक्सप्रेशन फैन्स का दिल जीत रहे हैं वहीं मुनमुन की मां भी खुशी से डांस करती दिखाई दे रही हैं.  फैन्स दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है बहुत ही अच्छा डांस करती हैं आप तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा कियारा से ज्यादा तो आप अच्छा कर रही हैं.

बता दें कि जुग जुग जियो के इस गाने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स डांस कर वीडियो शेयर कर रहे हैं. यह एक तरीके से प्रचार है. जिस करने में लोगों के बेहद मजा भी आ रहा है. जुग जुग जियो में कियारा के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर नजर आएंगे. यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है.

VIDEO:'पृथ्वीराज चौहान के बारे में किताब में केवल दो-तीन लाइनें लिखी हैं...' : अभिनेता अक्षय कुमार बोले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munmun Dutta, Munmun Dutta Viral Video, Munmun Dutta Latest Video, Munmun Dutta Dance Video, Munmun Dutta Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com