तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फेमस और सबकी चहेती बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने घर की झलक दिखाई. उन्होंने अपने घर में नवरात्रि पर पूजा और हवन किया, जिसकी फोटोज और वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. फोटोज में मुनमुन दत्ता माता की पूजा करते और कलश स्थापना करते नजर आई हैं. इसके साथ ही उनका आलीशान घर भी दिखा. मुनमुन जब मुंबई काम के लिए आई थी, तब उन्होंने बहुत ही तंगहाली में दिन गुजारे थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं थे.

Photo Credit: Instagram
इसके बाद उन्होंने मेहनत की और अपनी कमाई से अब मुंबई में खुद का घर खरीदा है. जिसमें वो अपनी मां और बिल्लियों के साथ रहती हैं. नवरात्रि पूजा के दौरान मुनमुन के घर की झलक देखने को मिला, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत और आलीशान लग रहा है.

Photo Credit: Instagram
मुनमुन ने नवरात्रि में अपने घर में हवन करवाई और कलश स्थापना की. नीले रंग को साड़ी में बबिता जी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मुनमुन के साथ उनकी दो बिल्लयां भी रहती हैं. उन्होंने उनको भी तिलक लगाकर पूजा में शामिल किया.
यह भी पढ़ें | 46 साल पुराना वो गाना जिसमें व्हाइट गाउन पहनकर जीनत अमान बनी लैला, देख लेता मजनू तो खो देता होश

Photo Credit: Instagram
इन तस्वीरों में मुनमुन के घर की झलक भी दिखाई दी, इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने अपने घर को बेहद ही खूबसूरती से सजाया था. उनका घर बाहर से दिखने में बेहद आलीशान है.

Photo Credit: Instagram
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं