विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2024

अनुपमा छोड़ने के पीछे सुधांशू पांडे की है मेकर्स से नाराजगी! ये बात कर रही है इशारा

अनुपमा सीरियल में वनराज शाह के रोल को अलविदा कहने की वजह एक्टर सुधांशू पांडे की मेकर्स से नाराजगी बताई जा रही है.

अनुपमा छोड़ने के पीछे सुधांशू पांडे की है मेकर्स से नाराजगी! ये बात कर रही है इशारा
अनुपमा सीरियल में वनराज शाह के रोल को अलविदा कह चुके हैं सुधांशू पांडे
नई दिल्ली:

अनुपमा सीरियल में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशू पांडे ने चार साल बाद सुपरहिट शो को अलविदा कह दिया है. इसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया. इस न्यूज के बाद फैंस भी हैरान हैं कि आखिर उनके शो छोड़ने की असली वजह क्या रही है. लेकिन इस सिलसिले में मेकर्स से नाराजगी एक बड़ी वजह बताई जा रही है. वहीं अब सुधांशू पांडे द्वारा उठाया गया सोशल मीडिया पर एक कदम इस कॉन्ट्रोवर्सी पर मोहर लगाता हुआ दिख रहा है. दरअसल, एक्टर ने शो के प्रोड्यूसर राजन शाही को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि उनके शो छोड़ने की वजह मेकर्स से मतभेद हैं. 

अनुपमा छोड़ने की दी जानकारी

इससे पहले शो को अलविदा कहने की खबर सुनाते हुए सुधांशू पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुपमा को 4 साल बाद छोड़ने के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं पिछले चार साल से रोज पहुंच रहा हूं आपके घर एक डेली सोप के जरिये. एक किरदार प्ले कर रहा हूं जिसके लिए मुझे बहुत सारा प्यार या नाराजगी मिली लेकिन वो नाराजगी भी एक तरीके से प्यार ही रहा. अगर आप नाराज न होते केवल किरदार देख कर तो मुझे लगता है कि सही तरीके से निभा नहीं पा रहा हूं.”

आगे उन्होंने कहा,  “मैं भारी मन से आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं. रक्षा बंधन एपिसोड से मैं शो का हिस्सा नहीं हूं पर इतने दिन बीत गए या मेरे दर्शक मुझसे नाराज ना हों कि ये बिना बताए कैसे चला गया तो मुझे लगा ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ये बात बताऊं आप सब को. पर हमें जीवन में आगे बढ़ना ही पड़ता है तो मैं चाहता हूं कि आप सभी मुझे मेरे आगे के कामों में हमेशा प्यार करते रहें.”

बता दें, अनुपमा सीरियल कोरोना काल यानी साल 2020 में शुरू हुआ था, जिसने कुछ ही महीनों में टीआरपी में ऐसी जगह बनाई की नंबर वन पर आ गया. वहीं शो की शुरूआत रुपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और सुधांशू पांडे के अनुपमा, काव्या और वनराज शाह के किरदार से हुई थी. इसके बाद अनुज कपाड़िया के रोल में गौरव खन्ना ने शो में एंट्री ली, जो फैंस का फेवरेट बन गया. हालांकि कहा जा रहा है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के भी शो छोड़ने की खबरें हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sudhanshu Pandey Reason For Quitting Anupama, Anupamaa, TRP Charts, Rupali Ganguly, Gaurav Khanna, Anupama Quit Actors,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com