भारत की महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कभी टीवी का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला चेहरा थीं. अब राजनीति की मंझी हुई ये नेता एक समय में टीवी की सधी हुई एक्ट्रेस भी थीं. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं स्मृति मॉडलिंग भी कर चुकी हैं और मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा भी बन चुकी हैं. अपनी स्माइल और कॉन्फिडेंस से उन्होंने फाइनल में अपनी जगह भी बनाई थी. स्मृति को एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से असली पहचान मिली और वह घर-घर में मशहूर हो गईं. स्मृति के मॉडलिंग के दौर का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देख आप भी हैरान रह जाएंगे.
1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में बनी फाइनलिस्ट
साल 1998 में स्मृति मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट बनी थीं. इस दौरान उनका एक वीडियो शूट हुआ था, जिसे कुछ साल पहले स्मृति के बर्थडे पर एकता कपूर ने शेयर किया था. ये वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है. वीडियो में स्मृति अपना इंट्रोडक्शन देते हुए ऑरेंज कलर का टॉप और स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुरुआत से ही राजनीति में दिलचस्पी
इस आउटफिट में स्मृति ईरानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं और कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं. तब भी स्मृति ने अपने परिचय में बताया था कि उन्हें राजनीति में काफी दिलचस्पी है. रैंप पर एलिगेंस और कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करते समय स्मृति ने हैट भी पहन रखी थी. स्मृति ने टीवी पर अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद 2003 में बीजेपी ज्वाइन किया अब वह नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं