विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

बिग बॉस में रोमांटिक अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई, देखें Video

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में कट्टर दुश्मन माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) के बीच रोमांटिक एंगल देखने को मिला.

बिग बॉस में रोमांटिक अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई, देखें Video
Bigg Boss में दिखा सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) और रश्मि का रोमांटिक अंदाज
  • बिग बॉस में दिखा सिद्धार्थ और रश्मि का रोमांटिक अंदाज
  • घरवालों और दर्शकों को खूब पसंद आई कैमेस्ट्री
  • रश्मि और सिद्धार्थ का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में यूं तो रोजाना घरवालों के बीच घमासान देखने को मिलता है, लेकिन इससे जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें घर का माहौल पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है. दरअसल, 'बिग बॉस 13' में कट्टर दुश्मन माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बीच कल रोमांटिक एंगल देखने को मिला. इससे जुड़ा उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ और रश्मि पूरी तरह से खोए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों की यह केमेस्ट्री देखकर जितने खुश घरवाले नजर आए, उससे कहीं ज्यादा यह जोड़ी दर्शकों को पसंद आई. 

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के निर्माता से मिले करण जौहर, Photo पोस्ट कर जताई खुशी

महाराष्ट्र के नेताओं पर बॉलीवुड एक्टर का निशाना, बोले- उन्होंने साबित कर दिया कि वे बहुत बड़े एक्टर...

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का यह वीडियो एक टास्क के दौरान का है, जिसमें कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) डायरेक्टर बने थे और उन्हें एक-एक रोमांटिक वीडियो बनाना था. ऐसे में जहां शहनाज ने सिद्धार्थ और रश्मि की जोड़ी को चुना तो वहीं पारस छाबड़ा ने विशाल और माहिरा को चुना. लेकिन दोनों में से दर्शकों को रश्मि और सिद्धार्थ की कैमेस्ट्री काफी पसंद आई. इसके साथ ही घरवालों ने भी उन्हें मजाक में कहा कि वे दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं.

सोनिया गांधी और शिवसेना सांसद की मुलाकात पर भड़के बॉलीवुड प्रोड्यूसर, बोले- इसका भुगतान करना पड़ेगा

इससे अलग 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का एक वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें आसिम रियाज (Asim Riaz) आरती सिंह (Arti Singh) के साथ गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच आरती आसिम से पूछ बैठती हैं कि क्या उन्हें हिमांशी खुराना (Himanshi Khurrana) से प्यार हो गया है? आरती का यह सवाल सुनकर आसिम ने उन्हें काफी अच्छा जवाब दिया. आसिम ने कहा कि उन्हें हिमांशी केवल पसंद हैं. वहीं, नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला, हिंदुस्तानी भाऊ, शहनाज गिल और आरती सिंह नॉमिनेट हुए हैं. 


देखें वीडियो-

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Rashami Desai, Bigg Boss 13, Shehnaz Gill, Arti Singh, Paras Chhabra, Himanshi Khurrana, Bigg Boss Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com