अपने फेवरेट स्टार के लिए गाना गाकर, उनके नाम का टैटू गुदवाकर प्यार जताने वाले फैंस तो आपने कई देखे होंगे लेकिन हम आज आपको एक ऐसे फैन के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को भले ही 4 साल बीत गए हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है. आज भी उनके फैंस उनके लिए अपना प्यार दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैन की शेयर की गई एक फोटो वायरल हो रही है. रितु नाम की उनकी यह फैन कैलिफोर्निया में रहती है. इस फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपना प्यार जताते हुए वही गाड़ी ली जो सिद्धार्थ शुक्ला के पास थी. इसके अलावा गाड़ी का नंबर भी लगभग एक जैसा ही है.
केवल कार का नंबर ही नहीं अल्फाबेट्स की सीरीज में भी सिद्धार्थ के नाम की झलक दिखती है. बीएमडब्लू की इस कार का नंबर SIDI 212 है. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की कार का नंबर MH 02 ER 1212 था. फैन और सिद्धार्थ की कार में केवल मामूली सा फर्क है. सिद्धार्थ की कार ब्लैक कलर की थी जबकि उनकी फैन रितु की कार व्हाइट कलर की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2004 में शुक्ला ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगा मॉडल कॉम्पिटीशन में रनरअप रहे थे. वह ईला अरुण के एक वीडियो सॉन्ग "रेशम का रुमाल" में भी नजर आए थे. सिद्धार्थ को हमने बालिका वधु, दिल से दिल तक जैसे कई सुपरहिट शो में देखा है. उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 भी जीता. वह 2 सितंबर 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह गए. भले ही आज सिद्धार्थ हम सबके बीच ना हों मगर उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं