विज्ञापन

समय रैना ने पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में आलिया भट्ट को बुलाया, अब अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का उड़ाया मजाक

समय रैना का एक मजाक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर तंज कसा. राघव जुयाल के साथ हुई मजेदार बातचीत ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा.

समय रैना ने पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में आलिया भट्ट को बुलाया, अब अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का उड़ाया मजाक
राघव जुआल के सामने आलिया भट्ट की अल्फा का समय रैना ने उड़ाया मजाक
NDTV

कॉमेडियन समय रैना अपने पंच से कब किसे निशाने पर ले लें, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इस बार उनके मजाक का शिकार बनीं बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट. इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में समय ने आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा के फ्लॉप बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर ऐसा तंज कसा कि पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ खुद इस फिल्म को प्रमोट करने समय रैना के शो में आ चुकी हैं. और, अब समय रैना उसी फिल्म पर मजाक करते दिखे.

ये भी पढ़ें: शराब के नाम पर रखा नाम, 26 रुपये की सैलरी करता था कंडक्टर की नौकरी, फिर बना बॉलीवुड का स्टार कॉमेडियन, Gen-Z नहीं जान पाएंगे इसका नाम

आलिया का नाम, समय का पंच

इंडियाज गॉट लेटेंट के नए मेंबर्स-ओनली एपिसोड में राघव जुयाल और निहारिका एनएम अपनी फिल्म भाई तेरा स्टार है का प्रमोशन करने पहुंचे थे. बातचीत के दौरान राघव बार-बार अपनी फिल्म का नाम दोहरा रहे थे. तभी समय रैना ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा... कैसा स्टार है तू?' राघव भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘आलिया भट्ट ने भी खुद ही बताया था.' बस फिर क्या था, समय ने बिना एक सेकंड गंवाए ऐसा जवाब दिया जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा, ‘उसकी भी नहीं चली फिर.' ये सुनते ही पूरा सेट हंसी से गूंज उठा. अब इस मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग समय के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. तो कुछ फैंस इसे आलिया पर सीधा तंज बता रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि अल्फा की रिलीज के वक्त समय रैना ने अपने फैंस के लिए पूरा थिएटर बुक कराया था. फिल्म खत्म होने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर आलिया भट्ट से बात भी की थी और कहा था कि दर्शकों को फिल्म पसंद आई.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

आदित्य रावल के डायरेक्शन में बनी अल्फा यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म थी. आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े स्टार्स के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 98.83 करोड़ रु. और भारत में 58.62 करोड़ रु. का कारोबार किया. रिलीज के बाद इसे दर्शक और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी चर्चा में रहा, लेकिन वो भी फिल्म को उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं दिला सका.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Juyal, Alia Bhatt, Alpha, Alpha Collection, Samay Raina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com