विज्ञापन

23 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय ने किया था ये गाना, देसी रंग में रंग कर नाची थीं जम कर, 90s में हुआ था सुपरहिट, आशा भोसले की सदाबहार आवाज

23 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय ने अपने देसी अंदाज और शानदार डांस से इस गाने को यादगार बना दिया था. आशा भोसले की मधुर आवाज और नुसरत फतेह अली खान के संगीत से सजा ‘यह गाना आज भी 90 के दशक के सबसे पसंदीदा गीतों में गिना जाता है.

23 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय ने किया था ये गाना, देसी रंग में रंग कर नाची थीं जम कर, 90s में हुआ था सुपरहिट, आशा भोसले की सदाबहार आवाज

90 के दशक में बॉलीवुड के कई गाने ऐसे आए, जो आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं. इन गानों में कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें सुनते ही पुरानी फिल्मों और खूबसूरत सितारों की याद ताजा हो जाती है. ऐसा ही एक गाना ऐश्वर्या राय का भी है, जिसमें वह देसी रंग में रंगकर जमकर नाचती नजर आई थीं. 23 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने इस गाने पर अपने शानदार अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था. गाने में आशा भोसले की सदाबहार आवाज थी, जबकि संगीत मशहूर पाकिस्तानी गायक और संगीतकार नुसरत फतेह अली खान ने दिया था. यह गाना आज भी लोगों को खूब पसंद आता है.

ऐश्वर्या राय के गाने ने जीता था दिल

यह गाना फिल्म ‘और प्यार हो गया' का है, जिसका नाम ‘थोड़ा सा पगला, थोड़ा सयाना' है. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे. फिल्म के इस गाने में ऐश्वर्या का देसी अंदाज देखने को मिला था. पारंपरिक कपड़ों में सजी ऐश्वर्या ने अपने डांस से गाने को और भी खास बना दिया था. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और इसे आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी. 

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘और प्यार हो गया' एक रोमांटिक कहानी थी. इसमें ऐश्वर्या राय ने आशि कपूर का किरदार निभाया था, जबकि बॉबी देओल बॉबी ओबेरॉय बने थे. आशि के परिवार वाले उसकी शादी रोहित नाम के लड़के से तय करते हैं. शादी से पहले दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका देने के लिए आशि स्विट्जरलैंड जाती है. वहां उसकी मुलाकात बॉबी से होती है. बॉबी आशि को पसंद करने लगता है और उससे मिलने के लिए रोहित का रूप धारण कर लेता है. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो जाता है, लेकिन सच्चाई सामने आने पर कहानी में नया मोड़ आता है.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी फिल्म

राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय के अलावा अनुपम खेर, शम्मी कपूर और बीना जैसे कलाकार भी थे. फिल्म 15 अगस्त 1997 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म भारत में फ्लॉप रही थी. हालांकि, फिल्म का संगीत लोगों को काफी पसंद आया और इसके कई गाने आज भी सुने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: जियोहॉटस्टार पर 30 अक्टूबर को 1 घंटे 48 मिनट रखना खाली, 8 करोड़ में 4795 करोड़ कमाने वाली फिल्म की होगी दहशत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aur Pyaar Ho Gaya, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com