विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

बिग बॉस 13 पांच हफ्ते और बढ़ा, सलमान खान की फीस में भी हुआ मोटा इजाफा!

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) पांच हफ्ते बढ़ा आगे तो सलमान खान (Salman Khan) की फीस में हुआ इतना इजाफा.

बिग बॉस 13 पांच हफ्ते और बढ़ा, सलमान खान की फीस में भी हुआ मोटा इजाफा!
बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) पांच हफ्ते बढ़ा
  • बिग बॉस 13 का पांच हफ्ते बढ़ा आगे
  • सलमान खान की फीस में हुआ इतना इजाफा
  • बिग बॉस को लेकर आई बड़ी खबर
नई दिल्ली:

बिग बॉस का  सीजन 13 (Bigg Boss 13) दर्शकों को काफी लुभा रहा है. शो में इस बार इंटरटेन्मेंट का खूब तड़का लग रहा है. शो टीआरपी लिस्ट में भी काफी आगे चल रहा है. बिग बॉस (Bigg Boss) के इतना फेमस होने पर शो के मेकर्स ने फैसला किया है कि सीजन 13 को पांच हफ्ते बढ़ा दिया जाएगा. रिपोर्टों के मुताबिक, लगभग 100 दिन तक चलने वाले इस शो को अब पांच हफ्ते बढ़ा दिया गया है. शो को लेकर कहा जा रहा है कि होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के हर हफ्ते की फीस में 2 करोड़ रुपये का इजाफा कर दिया है.बता दें, सलमान को पहले हर हफ्ते के 13 करोड़ रुपये मिलते थे, हालांकि अब उन्हें 15 करोड़ मिलेंगे. इस हिसाब से सलमान खान को 5 हफ्ते के 75 करोड़ रुपये दिये जाएंगे.

निक जोनास के साथ कभी गाना नहीं गाएंगी प्रियंका चोपड़ा, बताई ये वजह


इस बात की जानकारी बिग बॉस खबरी (Bigg Boss Khabari) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बिग बॉस खबरी के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) को पूरे सीजन के 270 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस फैन पेज के मुताबिक टेलीविजन के इतिहास में सलमान खान सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाले होस्ट बन गए हैं. 

एक्टर प्रकाश राज ने महाराष्ट्र के राजनैतिक ड्रामे पर किया Tweet, बोले- नाच न जाने आंगन टेढ़ा...

वहीं, अगर बिग बॉस (Bigg Boss) की बात करें, तो इन दिनों शो में काफी मनोरंजन हो रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बीच अब धीरे-धीरे सबकुछ ठीक भी हो रहा है. हाल ही में, एक टास्क के दौरान दोनों ने रोमांटिक वीडियो बनाया. इस दौरान शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने उनका यह वीडियो डायरेक्ट किया. सिद्धार्थ और रश्मि का यह रोमांटिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद भी आया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Salman Khan, Bigg Boss 13 Extends By Five Weeks, Salman Khan Fee Hike, Salman Khan Instagram, Sidharth Shukla, Rashami Desai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com