विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2021

खाली सड़क पर रुबीना दिलैक ने किया जबरदस्त डांस, फैंस का यूं आया रिएक्शन

रुबीना और उनके पति अभिनव की जोड़ी टीवी की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है. रुबीना के एक ताजा वीडियो में वे बड़ी ही मस्ती में सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

खाली सड़क पर रुबीना दिलैक ने किया जबरदस्त डांस, फैंस का यूं आया रिएक्शन
रुबीना दिलैक का डांस वीडियो वायरल

टीवी इंडस्ट्री की कूल एंड स्वीट एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों और इंटरेस्टिंग वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. रुबीना अपने हर अंदाज से फैंस का दिल चुरा ले जाती हैं. अकेले हो या फिर पति अभिनव शुक्ला के साथ रुबीना की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे और पसंद किए जाते हैं. रुबीना और उनके पति अभिनव की जोड़ी टीवी की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है. रुबीना के एक ताजा वीडियो में वे बड़ी ही मस्ती में सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

सुपरकूल लग रहीं रुबीना
हिमाचल की वादियों में जन्मीं रुबीना को पहाड़ों के बेहद प्यार है. अक्सर वे पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच से तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. पहाड़ों के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है. एक बार फिर रुबीना ने खूबसूरत वादियों के बीच सड़क पर नाचते हुए एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में ग्रीन कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट के साथ ग्रे कलर की जैकेट में रुबीना सुपरकूल नजर आ रही हैं. वे खाली सड़क पर जबरदस्त डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए रुबीना ने लिखा है, 'डांसिंग ऑन एम्प्टी स्ट्रीट इज द न्यू कूल.'  रुबीना के इस मस्ती भरे वीडियो पर महज घंटे भर में एक लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं. फैंस कमेंट करते हुए जमकर रुबीना के चुलबुले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

 फैंस ने कुछ यूं की तारीफ
रुबीना के एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक प्रभुदेवा हैं और अब यहां एक प्रभु-देवी'. वहीं एक फैन ने लिखा, 'बहुत ही जबरदस्त है'. कुछ ही दिनों पहले रुबीना ने पहाड़ों के बीच से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे उछलती हुई हवा में अपनी जैकेट तेजी से उछालती हैं. बता दें कि रुबीना ने टीवी पर सीरियल छोटी बहू के साथ एंट्री की और दर्शक उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे. बाद में सीरियल शक्ति में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहना मिली. इसके बाद बिग बॉस 14 की विजेता बनने पर रुबीना की पॉपुलैरिटी कई गुना तक बढ़ गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Dance On Empty Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com