विज्ञापन

37 साल पुराना वो गाना, जिसके बाद लड़कियों के नाम पड़ने लगे चांदनी, गाने का पाकिस्तान तक चला जादू, आनंद बख्शी के बोल, श्रीदेवी की अदाओं ने किया मशहूर

80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने बने. कुछ गाने तो इतने मशहूर हुए कि लोगों के नाम उन गाने से पड़ने लगे थे. ऐसा ही एक गाना 37 साल पहले आया था, जिसने बाद चांदनी नाम की लड़कियां काफी मशहूर हो गई थीं.

37 साल पुराना वो गाना, जिसके बाद लड़कियों के नाम पड़ने लगे चांदनी, गाने का पाकिस्तान तक चला जादू, आनंद बख्शी के बोल, श्रीदेवी की अदाओं ने किया मशहूर
37 साल पुराना वो गाना, जिसके बाद लड़कियों के नाम पड़ने लगे चांदनी
NDTV

80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने बने. कुछ गाने तो इतने मशहूर हुए कि लोगों के नाम उन गाने से पड़ने लगे थे. ऐसा ही एक गाना 37 साल पहले आया था, जिसने बाद चांदनी नाम की लड़कियां काफी मशहूर हो गई थीं. यह गाना आज भी रेडियो-टीवी पर सुनने को मिल जाता है. इस गाने का नाम 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' है. जो 1989 में आई सुपरहिट फिल्म चांदनी का टाइटल सॉन्ग है. यह 90 के दशक का सुपरहिट गाने है.

पाकिस्तान तक पहुंचा चांदनी गाना

1989 में यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी ने बॉलीवुड में रोमांस की नई परिभाषा लिखी. 14 सितंबर 1989 को रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंसा के दौर में प्यार की मीठी धुन बजाई. श्रीदेवी की मुस्कान, स्विट्जरलैंड की वादियां और शिव-हरि के संगीत ने मिलकर 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया है. 

आनंद बख्शी के बोल, श्रीदेवी और जॉली मुखर्जी की आवाज, और यश चोपड़ा का विजन, सबने मिलकर एक ऐसा टाइटल ट्रैक दिया जो दशकों बाद भी ताजा लगता है. साल 1989 की बिनाका गीतमाला में 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' गाना 12वें स्थान पर रहा. बाद में 2012 की फिल्म चार दिन की चांदनी में रीमिक्स हुआ. पाकिस्तान में भी यह बहुत पॉपुलर रहा.

फिल्म चांदनी के बारे में

यश चोपड़ा निर्देशित और प्रोड्यूस की गई चांदनी में श्रीदेवी चांदनी माथुर के रोल में हैं, ऋषि कपूर रोहित और विनोद खन्ना ललित. वहीदा रहमान भी खास भूमिका में हैं. कहानी प्यार, जुदाई और कुर्बानी की है. फिल्म चांदनी ने 1989 में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का दर्जा पाया. बजट करीब 8 करोड़ रहा और कलेक्शन लगभग 27 करोड़. यश चोपड़ा ने पहले रेखा को ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने श्रीदेवी का नाम सुझाया. आदित्य चोपड़ा ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया.

यह भी पढ़ें | 37 साल पुराना ऋषि कपूर का 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' गाना, पाकिस्तान में बन गया 'नादिरा ओ मेरी नादिरा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandni O Meri Chandni, Chandni O Meri Chandni Lyrics, Chandni O Meri Chandni Song, Chandni O Meri Chandni Song Movie, Chandni O Meri Chandni Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com