टेलीविजन इंडस्ट्री की कूल एंड स्वीट एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और आकर्षक वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कभी पहाड़ों के बीच तो कभी समंदर किनारे रुबीना के वीडियोज में उनके हर स्टाइल पर फैंस फिदा रहते हैं. रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ हों या फिर अकेली, उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. एक ताजा वीडियो में रुबीना को माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अंग्रेजी गाने पर किया शानदार डांस
रुबीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये जबरदस्त डांस वीडियो शेयर कर फैंस की नींद उड़ा दी है. इस वीडियो में रुबीना शानदार और जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. टेरेस पर बहुत ही कूल अंदाज में जींस और क्रॉप टॉप पहने, सनग्लास लगाए रुबीना जबरदस्त डांस कर रही हैं. रुबीना ने अपनी शर्ट को कंधे से नीचे सरकाया हुआ है, जो उनके स्टाइल को और भी बढ़ा रहा है. ऐसा लग रहा है रुबीना माइकल जैक्सन को फॉलो कर रही हैं. फैंस रुबीना के इस कूल अवतार को बेहद पसंद कर रहे हैं. एक घंटे के अंदर रुबीना के इस जबरदस्त डांस वीडियो पर करीब एक लाख लाइक्स आ गए हैं.
फैंस बोले- आप डांसिंग क्वीन
फैंस कमेंट करते हुए रुबीना के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें ट्रेंडिंग क्वीन लिख रहा है तो कोई डांस क्वीन लिख कर उनकी तारीफ कर रहा है. बता दें कि रुबीना ने टीवी पर धारावाहिक छोटी बहू के साथ एंट्री की और दर्शक उन्हें काफी समय तक इसी नाम से जानते रहे. बाद में सीरियल शक्ति में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहना मिली. सबसे अधिक प्रसिद्धि उन्हें बिग बॉस 14 की विजेता बनने पर मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं