- रुबिना दिलैक कर रही थीं अभिनव के सामने डांस
- पति ने किया इग्नोर तो एक्ट्रेस ने दबा दिया गला
- खूब वायरल हो रहा है रुबिना और अभिनव का वीडियो
टीवी की दुनिया के मशहूर कपल रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का गाना मरजानेया यू-ट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है. गाने में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की सिंगिंग और रुबिना व अभिनव शुक्ला की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. गाने को इतना प्यार मिला कि वह यू-ट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं, दूसरी और मरजानेया सॉन्ग से जुड़ा रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जहां एक तरफ एक्ट्रेस डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं अभिनव शुक्ला उन्हें इग्नोर करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो में नजर आ रहा है कि रुबिना दिलैक बेसब्री से अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का इंतजार कर रही होती हैं. उनके आते ही रुबिना दिलैक पहले अभिनव का हाथ खींचती हैं और उसके बाद वह उनके सामने डांस करती हैं. वहीं, जब अभिनव शुक्ला उन्हें अनदेखा कर देते हैं तो वह गुस्से में उनका गला दबाने लगती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबिना ने लिखा, "OMG...आपका ही प्यार हमें नंबर वन पर ट्रेंड करा रहा है. आप सभी बेस्ट हैं..."
बता दें कि बिग बॉस 14 के बाद रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला एक साथ नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गाने में साथ नजर आए हैं. इससे पहले दोनों केवल 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में ही साथ नजर आए थे. रुबिना दिलैक के करियर की बात करें तो उन्होंने 'छोटी बहू' सीरियल के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' से भी खूब पहचान बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं