विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

रुबीना दिलैक संग रोहन मेहरा ने शेयर किया बिग बॉस 10 का Video, याद दिलाई पुरानी बात

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का यह वीडियो रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने शेयर किया है और पुरानी बात याद दिलाई है. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

रुबीना दिलैक संग रोहन मेहरा ने शेयर किया बिग बॉस 10  का Video, याद दिलाई पुरानी बात
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra)
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) हाल ही में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर बनी हैं. एक्ट्रेस ने जिस तरह से बिग बॉस हाउस में गेम खेला, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है और शायद यही वजह है कि दर्शकों ने उन्हें बिग बॉस का विनर बनाया. रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को लेकर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक खूब ट्वीट कर रहे हैं. अब एक्टर रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) नजर आ रहे हैं. यह वीडियो बिग बॉस के 10वें सीजन का है.

रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को कुछ याद दिलाना चाहा है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: "देखो रुबीना दिलैक मुझे क्या मिला. बिग बॉस के 10वें सीजन का है.. नोनो बिग बॉस हाउस का यह मजेदार वाकया नहीं है. अब मुझे यकीन है कि आप जानती होंगी कि मैं आपसे क्या कहने की कोशिश कर रहा था. आपके लिए बहुत खुश हूं. एक बार फिर आपको बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई." रोहन मेहरा के वीडियो पर रुबीना दिलैक ने भी थैंक्यू लिख रिएक्शन दिया.

रोहन मेहरा (Rohan Mehra) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ वो बैठकर बिग बॉस के नियमों के बारे में बात कर रहे हैं. बता दें कि रुबीना दिलैक इन दिनों अपने विनिंग मोमेंट को करीबी लोगों संग सेलिब्रेट कर रही हैं. हाल ही उनकी पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें रुबीना और अभिनव के अलावा, उपस्थित लोगों में सृष्टि रोडे, शरद केलकर, कीर्ति गायकवाड़ जैसे कलाकार शामिल थे. बता दें कि रुबीना दिलैक ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को हराकर बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Video, Rubina Dilaik Photo, Rubina Dilaik Tweet, Rubina Dilaik Bigg Boss Winner, Rohan Mehra, Rohan Mehra And Rubina Dilaik Video, Bigg Boss Old Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com