विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2021

इंडियन आइडल 12 के सेट पर इमोशनल हुईं Rekha, कंटेस्टेंट ने गाया 'लंबी जुदाई' सॉन्ग

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) शो में कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस पर इमोशनल हो गईं

इंडियन आइडल 12 के सेट पर इमोशनल हुईं Rekha, कंटेस्टेंट ने गाया 'लंबी जुदाई' सॉन्ग
रेखा (Rekha) हुईं इमोशनल
नई दिल्ली:

टेलीविजन का सबसे चर्चित शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) इन दिनों टीआरपी के मामले में बहुत आगे है और आने वाले वक्त में अपने अमेजिंग यंग टैलेंट की परफॉर्मेंस से मील का पत्थर हासिल करने वाला है. देशभर में इस शो ने काफी प्रशंसा हासिल की है और देश का नंबर वन नॉन फिक्शन शो बन चुका है. इस वीकेंड शो में एक्ट्रेस रेखा (Rekha) शिरकत करेंगी, जिससे एपिसोड और मजेदार और इमोशनल हो गया. 

शो में जब सिंगर सवाई भट्ट ने लंबी जुदाई गाने पर परफॉर्मेंस दी तो रेखा समेत सेट पर मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए. तीनों जजों से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद रेखा (Rekha) ने कहा, 'सवाई मैं आपके द्वारा गाए गए इस गाने को सुनने के बाद बहुत ही भावुक हो चुकी हूं. हम सभी जानते हैं कि आप सुरीली आवाज वाले अनोखे सिंगर हैं पर अपने संगीत से किसी का दिल छू लेने की ताकत सिर्फ प्योर सिंगिंग में ही है, जो आपके पास है.' रेखा जी से दिल को छू लेने वाली तारीफ सुनने के बाद सवाई इमोशनल हो गए और रेखा ने आकर उनके आंसू पोंछे.

इससे पूर्व सेट पर आने के बाद रेखा (Rekha) ने कहा था, 'सवाई हम सभी को पता है कि आपको पनीर की सब्जी बहुत पसंद है और मैं आपके लिए यह घर से बना कर लाई हूं.' बाद में रेखा ने अपने हाथों से सवाई को यह सब्जी खिलाई. 

लेखक के बारे में
img
Nandan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha Video, Indian Idol 12, Rekha In Indian Idol 12, Rekha Emotional
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com