विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2021

रश्मि देसाई के भोजपुरी गाने 'प्यार से दुनिया' ने मचाई धूम, 17 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं.

रश्मि देसाई के भोजपुरी गाने 'प्यार से दुनिया' ने मचाई धूम, 17 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video
रश्मि देसाई का भोजपुरी डांस वीडियो वायरल
  • रश्मि देसाई का वीडियो हुआ वायरल
  • भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं रश्मि देसाई
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री में शानदार नाम कमाने वालीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई को आज कौन नहीं जानता. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. फैंस उनकी लेटेस्ट फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं हाल ही में रश्मि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो में रश्मि भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है, जो कि अब वायरल होने लगा है. 

रश्मि देसाई ने छोटे पर्दे के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें खास पहचान टीवी शो 'उतरन' से मिली है. टीवी इंडस्ट्री में मशहूर होने से पहले रश्मि भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया करती थीं. ऐसे में हाल ही में उनका एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल हो रहे इस गाने में रश्मि 'प्यार से दुनिया' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन बार देखा जा  चुका है. 

रश्मि देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 'नागिन 4' में दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में सीरियल 'उतरन' से कदम रखा था, जिसमें उन्होंने 'तपस्या' की भूमिका निभाई थी. इस सीरियल में रश्मि देसाई की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इसके बाद वे 'दिल से दिल तक' सीरियल में बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आईं थीं. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रश्मि देसाई के अफेयर के खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Dance, Bhojpuri Video, Bhojpuri Actress, Rashami Desai Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com