विज्ञापन

रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का CJP प्रोटेस्ट पर रिएक्शन, कहा- दो बंदरों की लड़ाई में तीसरा फायदा उठा रहा

रामायण के लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने छात्र आंदोलन पर रिएक्शन दिया है. 

रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का CJP प्रोटेस्ट पर रिएक्शन, कहा- दो बंदरों की लड़ाई में तीसरा फायदा उठा रहा
सुनील लहरी ने छात्र आंदोलन पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

रामानंद की रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपना रिएक्शन दिया और अपनी बेबाक राय सोशल मीडिया पर रखी. इंस्टाग्राम पर उन्होंने देश में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ चल रहे जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन पर रिएक्शन दिया और कहा कि दो लोगों की लड़ाई में तीसरा इंसान फायदा उठा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

सुनील लहरी ने सुनाई कहावत 

एक्टर वीडियो में कहते हैं, प्रणाम दोस्तों, बचपन में एक कहावत सुनी थी कि दो लोगों के झगड़े में तीसरा का फायदा. मेरे ख्याल से हम सबने बचपन में वो कहानी पढ़ी होगी की दो बिल्लियां एक रोटी के पीछे आपस में लड़ती हैं. इसके बाद बंदर आता है और सुलह कराने के चक्कर में पूरी रोटी खा लेता है और दोनों बिल्लियां देखती रह जाती हैं. इसलिए आप लोग सतर्क रहे और किसी भी तीसरे को अपनी प्रॉब्लम में शामिल मत कीजिए. सुखी रहिए स्वस्थ रहिए. 

ये भी पढे़ं- मुकेश का राज कपूर के लिए आखिरी गाना, 51 साल पहले मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे बोल, जिंदगी का सिखाती है सबक

सुनील लहरी ने शेयर किया पोस्ट 

एक्टर ने कैप्शन में लिखा, देश में जो कुछ हो रहा है उसे देखकर दुख हो रहा है, गलत के खिलाफ आवाज उठाना हर इंसान का फर्ज है परंतु जिस तरह से हो रहा है वह सही नहीं है दो लोगों के झगड़े में तीसरा फ़ायदा उठा रहा है और यह मत होने दीजिए. इस पोस्ट पर लोगों का खूब रिएक्शन आ रहा है. जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ कमेंट करते दिख रहे हैं. 

रामायण से पॉपुलर हुए सुनील लहरी

सुनील लहरी सोशल मीडिया पर भले ही एक्टिव रहते हैं. लेकिन फैंस आज भी उन्हें रामायण के लक्ष्मण के किरदार के लिए जाना जाता है. फैंस आज भी उन्हें दूरदर्शन शो के लिए जानते हैं. हालांकि अब वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. 

ये भी पढे़ं- जावेद अख्तर का लिखा 30 साल पुराना वो गाना, पहले प्यार की याद नम कर देगी आंखें, 25 साल बाद फिर किया था रिक्रिएट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Doordarshan, Sunil Lahiri, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com