विज्ञापन

8 साल में 520 एपिसोड ने सुधार दिया था देश का बच्चा-बच्चा, शो के लिए प्रोड्यूसर को लेकर पड़ा था 75 लाख कर्ज

शक्तिमान दूरदर्शन के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. इतना ही नहीं ये भारत का पहला सुपरहीरो शो था जिसने ना केवल एंटरटेन किया बल्कि बच्चों को अच्छी बातें भी सिखाईं.

8 साल में 520 एपिसोड ने सुधार दिया था देश का बच्चा-बच्चा, शो के लिए प्रोड्यूसर को लेकर पड़ा था 75 लाख कर्ज
मुकेश खन्ना को कहां से आया था शक्तिमान का आइडिया?
Social Media
नई दिल्ली:

90 के दशक का पॉपुलर शो ‘शक्तिमान' बच्चों का चहीता शो था. जब टीवी पर शक्तिमान आता तो मोहल्ले की गलियों शांत हो जातीं. ये शो आज भी कई लोगों की यादों में ताजा है. बच्चों का यह फेवरेट सुपरहीरो सीरियल केवल और केवल मुकेश खन्ना की मेहनत का नतीजा था. इस शो के लिए मुकेश ने सब कुछ दांव पर लगा दिया. फंड की कमी हुई तो उन्होंने कर्ज तक लिया लेकिन इस शो का आइडिया उन्हें मिला कहां से? हाल में पिंकविला से खास बातचीत में मुकेश खन्ना ने इसके बारे में बताया.

मुकेश खन्ना ने पिंकविला के साथ इंटरव्यू में बताया कि शो बनाने का आइडिया उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे के खिलौनों को देखकर आया. बच्चा अपने खिलौनों के साथ खेलता ही नहीं, उन्हें साफ-सुथरा भी रखता था. इससे उनके मन में भारत का अपना सुपरहीरो कैरेक्टर बनाने का ख्याल जगा. उस समय सुपरहीरो शो बनाने के लिए काफी पैसे की जरूरत थी, जो उनके पास नहीं था. ऐसे में उन्होंने एक शख्स से 75 लाख रुपये उधार लिए. शो सक्सेसफुल होने के बाद उन्होंने वे पैसे लौटाए और उस शख्स ने मुकेश से कोई ब्याज भी नहीं लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: फोटो: IMdb.com

शूटिंग के दौरान आई थी आर्थिक तंगी

शो की शूटिंग के दौरान एक बार पैसे का ऐसा संकट आया कि इसके वजह से काम रुकने की कगार पर था. उस मुश्किल दौर में पूरी टीम और स्टाफ ने मिलकर 15-20 हजार रुपये जुटाए जिससे की शूटिंग जारी रखी जा सकी. बाद में मुकेश खन्ना ने यह पैसे भी लौटा दिए. शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी और सक्सेस ने उन्हें इस मुश्किल दौर से निकाला.

दूरदर्शन से विवाद के कारण बंद हुआ शो

13 सितंबर 1997 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ ‘शक्तिमान' जल्द ही बच्चों का पसंदीदा शो बन गया. इसकी टीआरपी भी बहुत अच्छी थी. लेकिन शो की सक्सेस के साथ दूरदर्शन ने टेलीकास्ट फीस बढ़ा दी, जिससे मुकेश खन्ना को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

Latest and Breaking News on NDTV

इस विवाद के कारण उन्हें मजबूरन 8 साल बाद शो को बंद करना पड़ा. शो में मुकेश खन्ना ने दो अलग-अलग किरदार निभाए थे. एक किरदार था सुपर शक्तिमान और दूसरा फिल्म जर्नलिस्ट पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री. यह शो न सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करता था बल्कि बच्चों को अच्छी बातें भी सिखाता था.

यह भी पढ़ें: 400 करोड़ की जन नायगन से विजय बने सबसे महंगे एक्टर, आखिरी फिल्म में किसने ली कितनी फीस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Khanna, Shaktimaan, Doordarshan, Entertainment, Mukesh Khanna Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com