जावेद अख्तर बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं. उन्होंने इंडियन सिनेमा को ना सिर्फ यादगार फिल्में दीं. बल्कि कुछ ऐसे सदाबहार गाने भी दिए, जो आज बॉलीवुड की पहचान बन गए. लेकिन उनका एक 30 साल पुराना गाना इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसे सुनकर आशिकों को अपने पहले प्यार की याद आ जाएगी और वह इमोशनल हो जाएंगे. नहीं पहचाना... हम बात कर रहे हैं जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया 30 साल पुराना गाना पहला प्यार का पहला गम, जो एक इमोशनल सॉन्ग था.
कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने बनाया सदाबहार
कविता कृष्णमूर्ति बॉलीवुड की जानी मानी प्लेबैक सिंगर्स में से एक रही हैं, जिन्होंने प्यार हुआ चुपके से, आंखों की गुस्ताखियां और तुम से मिलके दिल का है जो हाल जैसे गानों में अपनी आवाज दी है. वहीं 30 साल पहले जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया गाना प्यार का पहला गम, पहली बार है आंखे नम है, जो 1996 में आई फिल्म पापा कहते हैं के लिए लिखा गया था.
ये भी पढे़ं- प्रभास की स्पिरिट से पहले संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म का आया पहला रोमांटिक गाना, बोले- दिल में जगह बना लेगा
जावेद अख्तर ने लिखे बोल
जावेद अख्तर ने इस गाने के बोल लिखे थे. वहीं राजेश रोशन ने फिल्म का म्यूजिक दिया था, जो एक्ट्रेस मयूरी कांगो और जुगल हंसराज पर फिल्माया गया था. यूट्यूब पर यह गाना आज भी पॉपुलर है, जिसके चलते 27 मिलियन व्यूज सॉन्ग को मिला है. यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि 2021 में टी सीरीज ने इस गाने का नया म्यूजिक वीडियो अपलोड किया, जिसे जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार ने आवाज दी. वहीं पार्थ समथान और खुशाली कुमार लीड रोल में नजर आए. यूट्यूब पर इस गाने को 5.7 मिलियन व्यूज मिले ते.
पापा कहते हैं फिल्म के बारे में
1996 में रिलीज हुई पापा कहते हैं का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था. जबकि म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन थे. फिल्म में जुगल हंसराज, मयूरी कांगो के अलावा अनुपम खेर, जावेद खान अमरोही, दिनेश हिंदू, टीकू तलसानिया और रीमा लागू अहम किरदार में नजर आए थे. यह एक रोमांटिक फिल्म है.
ये भी पढे़ं- पंचायत को टक्कर देने वाली TVF की वो सीरीज, 29 दिन से प्राइम वीडियो टॉप 10 पर है राज, 5 एपिसोड में दिखा गांव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं