विज्ञापन

सिंकदर के डायरेक्टर के बाद एक्ट्रेस का भी सलमान खान पर हमला, भाईजान को बताया लेट-लतीफ

काजल अग्रवाल ने बताया कि सिंकदर की शूटिंग के दौरान सलमान खान की एक आदत ने कर दिया था उनको परेशान. 'घंटों तक बैठे रहने के बाद भी उनको समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है.'

सिंकदर के डायरेक्टर के बाद एक्ट्रेस का भी सलमान खान पर हमला, भाईजान को बताया लेट-लतीफ
काजल अग्रवाल ने सलमान खान को बताया लेट-लतीफ
Social Media
नई दिल्ली:

सिंघम से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने सलमान खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. भाईजान के साथ सिकंदर में नजर आ चुकीं काजल ने वही बात कही है जो कुछ समय पहले फिल्म के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने कही थी. यानी, भाईजान की सेट पर लेटलतीफी. हाल ही में उन्होंने शुभंकर मिश्रा के पॉडकॉस्ट में शिरकत की, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में साउथ की फिल्मों में काम करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साउथ सिनेमा को बॉलीवुड से आगे बताया है और इसकी वजह है वहां पर समय की पाबंदी होना. इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के सेट पर लेट आने और उनके घंटो इंतजार करने का भी जिक्र किया.

काजल अग्रवाल ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया है. अब वो जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वो रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल कर रही हैं. 

बॉलीवुड पर साधा निशाना, सलमान खान को बताया लेट-लतीफ

पॉडकॉस्ट में उनसे सवाल पूछा गया कि बॉलीवुड को साउथ सिनेमा से क्या सीखना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा कि 'बॉलीवुड को साउथ से समय की पाबंदी सीखनी चाहिए. इस इंडस्ट्री में वक्त पर कुछ भी नहीं होता है. जबकि साउथ में हर कोई समय का पाबंद होता है जो कि बॉलीवुड में मिसिंग है.

काजल ने बताया कि बॉलीवुड में काम करते हुए उन्होंने खुद भी इन सभी चीजों को फेस किया है. उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि, उनको फिल्म सिंकदर में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला था. जिसके लिए वो बहुत एक्साइटेड थीं, लेकिन सलमान खान ने उनको बहुत परेशान कर दिया था. 

काजल ने बताया, 'मुझे लेट होने की आदत नहीं थी और सलमान ने मुझसे काफी इंतजार करवाया था. वो सेट पर दोपहर या फिर शाम को पहुंचते थे. उनकी गौरमौजूदगी में मैं एक्सइरसाइज करने चली जाती थी. मैं सोचती रहती थी कि आखिर ये क्या हो रहा है?'

ये भी पढ़ें: 61 साल पहले डाकुओं की फिल्म में 2 शेर से ही बन गया सदाबहार गीत, मीना कुमारी और राजकुमार की दिलकश केमेस्ट्री ने बनाया अमर

फिल्म के डायरेक्टर भी थे परेशान, ओटीटी पर कहां देखें

बता दें कि सलमान खान की इस आदत से सिर्फ काजल ही नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस भी परेशान थे. सलमान खान के सेट पर लेट आने की वजह से कई बार फिल्म के कुछ सींस को रात में शूट करना पड़ता था. सिकंदर 2025 में रिलीज हुई थी. इसमें सलमान खान और काजल अग्रवाल के अलावा रश्मिका मंदाना भी थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसका बजट लगभग 200 करोड़ रुपये थे लेकिन ये सिर्फ 184 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी. 

सलमान खान की सिकंदर ओटीटी पर भी मौजूद है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Kajal Aggarwal, Salman Khan, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com