विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2021

Rakhi Sawant-Tejasswi Prakash Dance: राखी सावंत और तेजस्वी प्रकाश में हुआ डांस मुकाबला, देखें कौन किस पर पड़ा भारी

Rakhi Sawant-Tejasswi Prakash Dance: राखी सावंत का तेजस्वी प्रकाश के साथ डांस मुकाबले वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

Rakhi Sawant-Tejasswi Prakash Dance: राखी सावंत और तेजस्वी प्रकाश में हुआ डांस मुकाबला, देखें कौन किस पर पड़ा भारी
Rakhi Sawant-Tejasswi Prakash Dance: राखी सावंत और तेजस्वी प्रकाश के बीच हुआ डांस मुकाबला
नई दिल्ली:

राखी सावंत एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो अपनी हरकतों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं. एक बार फिर से राखी सावंत चर्चा में हैं, क्योंकि उन्हें बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है. जाहिर सी बात है कि जब राखी सावंत शो में दाखिल हो चुकी हैं, तो इसका मजा दोगुना होना ही है. तभी तो राखी सावंत का तेजस्वी प्रकाश के साथ डांस मुकाबले वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को कलर्स टीवी की ओर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

वीडियो में राखी सावंत और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. दोनों ही एक गाने पर डांस कर रहे हैं और घर में मौजूद प्रतिभागी उनके डांस का लुत्फ उठा रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन में यह पूछा गया है कि दोनों में से किस का डांस सबसे बेहतर है. इस वीडियो को अभी तक 31 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट्स को पढ़कर तो यही पता चल रहा है कि ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स को तेजस्वी प्रकाश का डांस ही ज्यादा पसंद आया है. तभी तो कमेंट्स में केवल तेजू ही देखने के लिए मिल रहा है.

गौरतलब है कि शो मे आने के बाद राखी सावंत ने अपने बारे में यह खुलासा किया है कि उन्होंने सभी नकली दांत लगवा रखे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाली लाइव स्ट्रीमिंग में राखी सावंत को इसके बारे में बताते हुए देखा गया है. राखी सावंत ने यह भी बताया है कि उनके दांतों की कीमत 16 लाख रुपये है.

ये भी देखें: Bob Biswas Movie Review: जानें कैसी है Abhishek Bachchan की फिल्म

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Tejasswi Prakash, Rakhi Sawant Bigg Boss, Rakhi Tejasswi Dance Competition, Weekend Ka Vaar, Salman Khan, Rakhi Sawant Wikipedia, Tejasswi Prakash Wikipedia, Bigg Boss 15, Tejasswi Prakash Video, Rakhi Sawant Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com