बिग बॉस 15 के घर में इन दिनों खूब धमाल देखने को मिल रहा है. सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं और घर में जमकर हंगमा मच रहा है. इस वीकेंड के वार में जहां एक तरफ सलमान राखी के साथ लगातार बदतमीजी करने के लिए रितेश की जमकर क्लास लेते दिखेंगे, वहीं घर में रेमो डिसूजा के आने पर कंटेस्टेंट्स के बीच खूब मजाक मस्ती भी देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर वीकेंड के वार का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें शमिता शेट्टी और राखी सावंत के बीच डांस मुकाबला देखने को मिल रहा है.
इस वीडियो को टेली चक्कर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले शमिता शेट्टी ‘हलकट जवानी' पर किलर अंदाज में डांस कर रही हैं, इसके बाद राखी सावंत ‘लैला मैं लैला' गाने पर अपनी अदाएं दिखाती हैं. दोनों के बीच इस डांस फेस ऑफ चैलेंज को रेमो डिसूजा, सलमान खान के साथ घर के कंटेस्टेंट भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि सलमान शमिता को उनके डांस के लिए 1 तो राखी को 2 नंबर देते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर लोगों को भी शमिता और राखी के बीच का यह डांस मुकाबला बहुत पसंद आ रहा है और वे भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, “डांस के मामले में राखी सावंत को कोई नहीं हरा सकता”. तो एक और यूजर ने लिखा है, ‘दोनों ने अच्छा किया, लेकिन राखी बेस्ट है”. अधिकतर लोग इस डांस मुकाबले में राखी को सपोर्ट करते दिखे.
ये भी देखें: Bigg Boss : क्या टूट जाएगा करण कुंद्रा और तेजस्वी का रिश्ता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं