विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2022

Rain Song: शाहीर शेख और जैस्मिन भसीन का मॉनसून स्पेशल सॉन्ग ‘इस बारिश में’ रिलीज, प्यार की बारिश में भीगती दिखीं एक्ट्रेस

बारिश के एहसाह से फैंस के दिलों को तरो ताजा करने के लिए शाहीर शेख और जैस्मिन भसीन का गाना लॉन्च किया गया है. सारेगामा ने मॉनसून गीत 'इस बारिश में' को लॉन्च किया है. यह गाना अपनी आंतरिक आवाज से फिर से जुड़ने और प्यार में पड़ने के लिए यह गीत फैंस को उत्साहित करेगा.

Rain Song: शाहीर शेख और जैस्मिन भसीन का मॉनसून स्पेशल सॉन्ग ‘इस बारिश में’ रिलीज, प्यार की बारिश में भीगती दिखीं एक्ट्रेस
शाहीर शेख और जैस्मिन भसीन का मॉनसून स्पेशल सॉन्ग रिलीज
नई दिल्ली:

Rain Song : तपती गर्मी के बाद बरसात का आनंद ही कुछ और होता है. इस मौसम को ध्यान में रख कर अक्सर गाने लिखे और गाए जाते हैं. ऐसे ही बारिश के एहसाह से फैंस के दिलों को तरो ताजा करने के लिए शाहीर शेख और जैस्मिन भसीन का गाना लॉन्च किया गया है. सारेगामा ने मॉनसून गीत 'इस बारिश में' को लॉन्च किया है. यह गीत प्यार और बारिश के मिलन को दर्शाता है. मॉनसून की तरह अपनी आंतरिक आवाज से फिर से जुड़ने और प्यार में पड़ने के लिए यह गीत फैंस को उत्साहित करेगा. यह रूहानी ट्रैक रिपुल शर्मा द्वारा रचित है, गीत शरद त्रिपाठी ने लिखा है, यासिर देसाई और नीति मोहन द्वारा गाया गया है और संगीत निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है.

शाहीर शेख ने बताया, “जब से मैं इसकी शूटिंग कर रहा हूं, तब से मैं ‘इस बारिश में' म्यूजिक वीडियो को लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह पहली बार है जब मैंने जैस्मिन के साथ शूट किया है और यह मेरे लिए यह सबसे अच्छा अनुभव था. मुझे खुशी है कि इस बारिश में अब रिलीज़ हो गया है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को पूरे प्यार से सराबोर कर देंगे." रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया  है. 

 वहीं नीति मोहन कहती हैं, ''इस बारिश में गाना बेहद आनंददायक रहा है. यह एक खूबसूरत रचना है जो उस मौसम की जीवंतता को पकड़ लेती है जिसे हम सभी प्यार से मनाते हैं. यासिर के साथ इस गाने को गाना कमाल का था."

सारेगामा द्वारा प्रस्तुत, 'इस बारिश में' सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है और सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Bhasin, Jasmin Bhasin Age, Jasmin Bhasin Ali Goni, Jasmin Bhasin Aly Goni, Jasmin Bhasin Aly Goni Relationship, Jasmin Bhasin Aly Goni Dance Video, Jasmin Bhasin Aly Goni Dance On Tera Suit Video Viral, Jasmin Bhasin Music Video, Jasmin Bhasin New Song, Jasmin Bhasin Iss Baarish Mein, Shaheer Sheikh, Shaheer Sheikh Age, Shaheer Sheikh Instagram, Shaheer Sheikh Movies, Shaheer Sheikh Photos, Shaheer Sheikh Pictures, Shaheer Sheikh Song, Shaheer Sheikh Music Video, Iss Baarish Mein, Iss Baarish Mein Viral, Iss Baarish Mei
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com