भारत के सबसे बड़े डिजिटल साहित्यिक प्लेटफॉर्म, प्रतिलिपि ने याली ड्रीमवर्क्स के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी के तहत सुपरनैचुरल थ्रिलर शैली में प्रतिलिपि के अग्रणी लेखकों में से एक, वर्षा श्रीवास्तव की बुक ट्राईलॉजी पर आधारित वेबसीरीज (We Series) का प्रतिलिपि द्वारा सहनिर्माण किया जाएगा. यह साझेदारी प्रतिलिपि द्वारा कमर्शियल लाईसेंसिंग डील करने के प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे भारत में उभरते हुए लेखकों की उच्च गुणवत्ता की कहानियां उपलब्ध हो सकेंगी. यह साझेदारी कॉमिक्स एवं ग्राफिक नॉवेल्स से लिए गए अत्याधुनिक कंटेंट के निर्माण की याली ड्रीमवर्क की विशेषज्ञता और प्रतिलिपि की घरेलू साहित्यिक प्रतिभा को एक साथ लाती है. यह सहयोग वीडियो एवं वेब कंटेंट के क्षेत्र में सुपरनैचुरल/हॉरर थ्रिलर्स के विकास का अगला दिलचस्प अध्याय है.
यह वेब सीरीज़ वर्षा श्रीवास्तव की ट्राईलॉजी मुर्दों की ट्रेन, शैतान से समझौता और निया पर आधारित है, जिसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनय की कहानी दिखाई गई है. वह अलौकिक क्षमताओं वाली युवा लड़की से जुड़ी रहस्यमयी घटनाओं की तहकीकात करते हुए अलौकिक परिस्थितियों में घिर जाता है. सुपरनैचुरल थ्रिलर की शैली प्रतिलिपि एवं याली ड्रीमवर्क्स, दोनों पर काफी लोकप्रिय हुई है, जो तेजी से भारत की सबसे डाईनामिक एंटरटेनमेंट कंपनियों में शामिल हो गई हैं और अपनी किताब, ‘रक्षक' को फिल्म में रूपांतरित करने के लिए मशहूर डायरेक्टर, संजय गुप्ता के साथ एक डील कर चुकी हैं. जहां याली ड्रीमवर्क्स मनोरंजन के क्षेत्र में विशेषज्ञ है, वहीं प्रतिलिपि की पूरे भारत में विस्तृत पहुंच है और इसके 25 मिलियन से ज्यादा मासिक पाठक अनेक भाषाओं में 3 लाख से ज्यादा लेखकों की 30 लाख से ज्यादा कहानियों का आनंद लेते हैं. याली ड्रीमवर्क्स एवं प्रतिलिपि, दोनों का विश्वास है कि प्रतिलिपि का ऑनलाईन समुदाय उन्हें आकर्षक व नए रूझान खोजने एवं प्रमाणित पाठकों की मांग के साथ कंटेंट का विकास करने में समर्थ बनाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस साझेदारी के बारे में याली ड्रीमवर्क्स के विवेक रंगाचारी ने कहा, ‘‘प्रतिलिपि कंटेंट निर्माण एवं उसे तैयार करने के उन्नत चरण में है, जिसमें पाठक कहानी का एक सक्रिय हिस्सा होता है. कंटेंट का सत्यापन करने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया हमें लिखे गए शब्द के ऑडियो/विज़्युअल रूपांतर का निर्माण करने का आत्मविश्वास देती है. याली का मानना है कि यह कंटेंट निर्माण का भविष्य है. प्रतिलिपि के साथ साझेदारी में भारत में लेखकों की प्रतिभा का विस्तार करने की क्षमता एक आकर्षक संभावना है.''
प्रतिलिपि के हेड, आईपी एक्वीज़िशंस शुभम शर्मा ने कहा, ‘‘हम याली ड्रीमवर्क्स के साथ इस साझेदारी की घोषणा करके बहुत उत्साहित हैं. यह एक सर्वश्रेष्ठ संगम है. हॉरर, सुपरनैचुरल, फैंटेसी एवं थ्रिलर्स जैसी शैलियां प्रतिलिपि साहित्य तथा प्रतिलिपि कॉमिक्स और प्रतिलिपि एफएम पर बहुत लोकप्रिय हैं. बचपन से हम जो स्थानीय हॉरर कहानियां पढ़ते आए हैं, उनसे लेकर समय की कसौटी पर खरी उतरने वाली भव्य पौराणिक कहानियों तक, हमारा देश इन शैलियों की कहानियों के लिए बहुत उत्सुक रहा है. सभी अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी ये शैलियां बड़े स्तर पर फीचर फिल्मों एवं शो में सर्वश्रेष्ठ आरओआई साबित कर चुकी हैं. इसके बाद भी, भारत में इस खास क्षेत्र का अभी भी पूरा विकास नहीं हुआ है. भारत में कंटेंट के परिवेश में अति तीव्र वृद्धि हो रही है, इसलिए हमारा मानना है कि आने वाले दशक में अनंत नए अवसर होंगे और हम इस पर दोगुनी वृद्धि कर रहे हैं. याली में विवेक और अश्विन के साथ हम एंटरटेनमेंट के भविष्य की इस कल्पना को साझा करते हैं और भारतीयों को कुछ सदाबहार कहानियां प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हैं.''
याली ड्रीमवर्क्स के साथ यह साझेदारी भारत में लेखन समुदाय को दीर्घकालिक एवं सतत करियर बनाने का अवसर देने के प्रतिलिपि के प्रयासों का हिस्सा है. प्रतिष्ठित प्रकाशकों, कंटेंट निर्माताओं एवं स्टूडियोज़ के साथ लाईसेंसिंग डील्स करने के अपने प्रयासों द्वारा प्रतिलिपि अपने समुदाय एवं लाईसेंसिंग पार्टनर्स, दोनों को नए अवसर प्रस्तुत कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं