विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2023

क्या सच में बिग बॉस हाउस में पूजा भट्ट ने छिपा रखा है मोबाइल फोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट क्या बिग बॉस ओटीटी हाउस में मोबाइल का इस्तेमाल कर रही हैं? काफी समय से यह सवाल सोशल मीडिया पर चल रहा था, जिनके बाद पूजा के पास मोबाइल होने के दावे और पुख्ता होते नजर आ रहे हैं.

क्या सच में बिग बॉस हाउस में पूजा भट्ट ने छिपा रखा है मोबाइल फोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
क्या बिग बॉस ओटीटी में पूजा भट्ट के पास है मोबाइल फोन?
नई दिल्ली:

बिग बॉस के अब तक के सीजन्स की तरह ही बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में भी हर दिन कुछ नए खुलासे और धमाके हो रहे हैं. लेकिन इस बार जो हुआ है वैसा शायद बिग बॉस के अबतक के इतिहास में नहीं हुआ होगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिन्हें शेयर कर ये दावा किया जा रहा है कि पूजा भट्ट बिग बॉस के घर के अंदर फोन का इस्तेमाल कर रही हैं, जो इस घर में अलाउड नहीं है. इन वीडियो के साथ बिग बॉस फैन्स दावा कर रहे हैं कि पूजा घर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही हैं.

ट्विटर पर शेयर हुए वीडियो में एल्विश यादव, पूजा भट्ट से कहते सुनाई देते हैं कि आज एलिमिनेशन है न? इस पर पूजा कहती हैं आपको ये जानकारी कहा से मिली. इस पर एल्विश कहते हैं, मैंने फोन में देखा. फिर पूजा कहती है, ओ आपने फोन देखा.. मैं शायद उसे बाहर छोड़ आई. जवाब में एल्विश कहते हैं, मैं आपकी कुछ कलरफुल चीजें देख रहा था, तो फोन दिखा.

वहीं एक अन्य वीडियो में बेबिका, पूजा भट्ट से कहती हैं कि मैं आपके बचपन के उस ऐड की क्लिप देखना चाहती हूं. इस पर पूजा कहती है, मैं अभी दिखाऊं आपको, मेरा फोन बाथरूम में रखा है. इस पर जिया हंसने लगती हैं और कहती हैं कि उसे ग्रुप पर शेयर कर दीजिएगा. इन वीडियो के सामने आने के बाद इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि पूजा भट्ट बिग बॉस के घर में फोन का इस्तेमाल कर रही हैं, हालांकि इसे लेकर कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss OTT 2, Pooja Bhatt, बिग बॉस ओटीटी 2, Elvish Yadav, Babika Dhruve, Fukra Insaan, Elvish Yadav Bigg Boss Ott, Elvish Army Fans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com