विज्ञापन

5 सुपरस्टार्स की वो फिल्में जो थिएटर्स में कभी नहीं हो पाईं रिलीज, अमिताभ, संजय, अजय ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की भी है फिल्म

जब भी कोई फिल्म बनती है तो मेकर्स उसे थिएटर्स में रिलीज करने का प्लान करते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बनीं तो थिएटर में रिलीज होने के लिए थी, लेकिन ये ओटीटी पर रिलीज हुईं. चलिए जानते हैं ओटीटी पर इन फिल्मों ने क्या कमाल किया है.

5 सुपरस्टार्स की वो फिल्में जो थिएटर्स में कभी नहीं हो पाईं रिलीज, अमिताभ, संजय, अजय ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की भी है फिल्म
थिएटर में कभी रिलीज नहीं हो पाईं ये 5 फिल्में
नई दिल्ली:

जब भी कोई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर किसी फिल्म को प्लान करते हैं, तो उसको थिएटर में ही रिलीज करना चाहते हैं. इसकी एक वजह ये भी है कि थिएटर में रिलीज हुई फिल्म में पैसा ज्यादा कमाया जाता है. वहीं जब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है तो मेकर्स एक फिक्स अमाउंट में डील करते हैं. हालांकि ओटीटी पर रिलीज होने में फायदा और नुकसान दोनों के ही चांसेज रहते हैं. क्योंकि अगर फिल्म अच्छा नहीं कर पाई और बजट जितनी कमाई नहीं हुई तो नुकसान नहीं होगा. लेकिन अगर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया तो कमाई ज्यादा हो सकती है. 

आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनको मेकर्स ने थिएटर्स में रिलीज के लिए बनाया था, लेकिन किसी वजह से फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना पड़ गया. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पांस मिला. 

दिल बेचारा 

साल 2020 में 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज की गई फिल्म दिल बेचारा. इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी ने काम किया था. मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया जाना था. लेकिन उस समय पर आए लॉकडाउन की वजह से इसको हॉटस्टार पर रिलीज किया गया. फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छुआ और इसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया गया. IMDB पर फिल्म को 8.3 स्टार मिले. इस बात में कोई शक नहीं है कि अगर फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती तो ये अच्छा प्रदर्शन करती. 

लक्ष्मी

राघन लॉरेंस के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी को भी थिएटर्स में रिलीज किया जाना था. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की इस फिल्म को लॉकडाउन की वजह से ओटीटी पर रिलीज किया गया. इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में शरद केलकर, आयशा रजा मिश्रा ने भी अभिनय किया था. हालांकि ये फिल्म दर्शकों को खासा पसंद नहीं आई. IMDB पर फिल्म को महज 2.6 रेटिंग दी गई. ये फिल्म तमिल फिल्म 'कंचना' (2011) का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म को IMDB पर 6.7 रेटिंग मिली है. तमिल फिल्म 'कंचना' को भी राघव लॉरेंस ने ही लिखा और निर्देशित किया था.

ये भी पढ़ें: रामायण में राम बनने के बाद इस फिल्म में लक्ष्मण बने थे अरुण गोविल, करोड़ों की फिल्म एक ही दिन में हुई सुपरफ्लॉप, कमाए सिर्फ 43 लाख

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

संजय दत्त, अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म को साल 2021 में थिएटर्स में रिलीज करने का प्लान था. लेकिन इस फिल्म को भी ओटीटी पर रिलीड किया गया. फिल्म को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया. इस फिल्म को IMDB पर 4.2 रेटिंग मिली है. ये फिल्म ओटीटी पर कोई खासा प्रदर्शन नहीं कर पाई.  

गुलाबो सिताबो 

शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी थिएटर्स में रिलीज के लिए ही बनाया गया था. लेकिन उस समय चल रहे लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म को 12 जून 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया. फिल्म में अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, फारुख जफर ने अभिनय किया था. फिल्म का कहानी एक कंजूस बूढ़े घर जमाई की होती है, जो अपनी पत्नी की संपत्ति की देखभाल कर रहा होता है. इस तरह से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म को IMDB पर 6.3 रेटिंग मिली है. 

सड़क-2

महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म सड़क 2 को भी 28 अगस्त 2020 को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया. इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और जीशू सेनगुप्ता ने अभिनय किया था. ये एक एक्शन थ्रिलर रोड फिल्म थी, लेकिन दर्शकों को इसमें कोई थ्रिल नजर नहीं आया और इसको IMDB पर 1.2 रेटिंग मिली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT Movies, Ott Release Movies, Ndtv Hindi, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com