विज्ञापन

OTT की हिट सीरीज 'पंचायत' के दामाद जी भूतों के साथ मना चुके हैं पिकनिक! बोले- बड़ी इच्छा थी एक बार आमना-सामना हो जाए

पंचायत सीरीज ने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एक गजब ही फैन फॉलोइंग हासिल की है. इस सीरीज का एक एक सितारा लोगों के जहन में बसा है और इन्हीं में से एक हैं दामाद जी यानी कि आसिफ खान. आसिफ ने एनडीटीवी से खास बातचीत में अपने हॉन्टेड पिकनिक की कहानी बताई.

OTT की हिट सीरीज 'पंचायत' के दामाद जी भूतों के साथ मना चुके हैं पिकनिक! बोले- बड़ी इच्छा थी एक बार आमना-सामना हो जाए
पंचायत के दामाद जी पहुंचे बिग बॉस 20
Social Media
नई दिल्ली:

रियलिटी शो बिग बॉस 20 का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जब से इस सीजन का फर्स्ट लुक आया था. फैंस बिग बॉस के प्रीमियर होने के लिए काफी एक्साइटेड थे. यह शो 6 सितंबर को फैंस के बीच में आ चुका है जिसको सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. इस घर में जाने पहचाने मेहमान दिखाई दे रहे हैं. इसमें बॉक्सर से लेकर भोजपुरी स्टार तक अपनी धमक बनाने के लिए अखाड़े में कूद पड़े हैं. इस सीजन में बॉलीवुड और थिएटर एक्टर आसिफ खान (Aasif Khan) भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. आसिफ खान पंचायत और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म काकूड़ा में नजर आ चुके हैं. आज के समय आसिफ खान बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं और सभी बड़ी फिल्मों में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. आसिफ खान चित्तौड़गढ़ के पास के गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने हॉन्टेड जगह पर पिकनिक को लेकर जिक्र किया था और उन्होंने काफी मजेदार किस्सा भी सुनाया.

हॉन्टेड प्लेस पर बनाई पिकनिक

एक्टर आसिफ खान ने एनडीटीवी को बताया, जयपुर के पास में एक हॉन्टेड प्लेस है. उसके बारे में बताया जाता है कि वहां भूत प्रेत का साया है और कुछ लोगों ने वहां जाकर आत्महत्या भी की हैं. हमें वहां जाने से मना किया गया था. लेकिन हम सभी दोस्त उस जगह पर गए थे और हमने वहां काफी समय बिताया और खाना भी बनाया. हमने सोचा कि अगर भूत आएगा तो उससे कहेंगे कि आजा तू भी बैठकर हमारे साथ खा ले.

आपको बता दूं कि यह भूत के किस्से सुनने में बहुत मजा आता है. अब ये भूत का एक्सपीरियंस मेरे साथ हुआ नहीं है. मैं चाहता हूं कि मेरे साथ एक बार तो हो जिससे सुनने के लिए लोगों को कुछ तो हो. एक्टर ने आगे कहा कि जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में नया-नया आया था, उस वक्त किसी बड़े एक्टर के साथ एक्ट करते समय अपने डायलॉग भूल जाता था. अब मैं काफी सालों से काम कर रहा हूं. जैसे मैं रितेश देशमुख सर से काफी प्रभावित हो. मैं लाइन तो नहीं भूलता. लेकिन मैं लाइन लिखकर जरूर ले जाता हूं. लेकिन सामने वाले इंसान का औधा देखकर कभी-कभी आप डायलॉग जरुर भूल जाते हैं. जब मुझे पता होता है कि मेरे साथ कोई बड़ा एक्टर है तो ऐसा कभी-कभी हो भी जाता है.

इन डायरेक्टर के साथ आता है मजा

एक्टर ने आगे कहा कि मुझे उन डायरेक्टर के साथ काम करने में मजा आता है जो इंप्रोवाइज करने के लिए कहते हैं. क्योंकि उनके सामने कुछ नया करने का मौका मिलता है. क्योंकि आप अपनी एक्टिंग से सरप्राइज करते हो. ऑफ कैमरा लोग बैठे रहते हैं. जब उनका रिएक्शन मिलता है तो आप वो इंप्रोवाइजेशन से ही कर सकते हो. इंप्रोवाइजेशन का सेंस हर एक एक्टर में होना चाहिए. क्योंकि ऐसे ही आपकी एक्टिंग निखर कर आती है. आपके इंप्रोवाइज की समझ लेखक के हिसाब से ही होनी चाहिए.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

बता दें बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है और इसमें आसिफ खान के अलावा मैरी कॉम, तौकीर काजी, ईशा रिखी, रोहिद खान जैसे तमाम सिलेब्रिटीज नजर आ रहे हैं. जहां कंटेस्टेंट के बीच में तीखी तकरार भी शुरू हो चुकी है और दर्शक इस सीजन का भरपूर एंजॉय भी कर रहे हैं. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि बिग बॉस 20 की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. आखिर अभी उसके लिए काफी काफी समय है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: 32 दिन से बॉक्स ऑफिस जारी है हनुमान अंश का तूफान, कमाई 130 करोड़ पार, फिल्म का बजट था 2 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Bigg Boss 20, Aasif Khan, Bigg Boss Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com