विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection: 32 दिन से बॉक्स ऑफिस जारी है हनुमान अंश का तूफान, कमाई 130 करोड़ पार, फिल्म का बजट था 2 करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन अब धीरे धीरे कमाई में रफ्तार देखने को मिली थी. 32वें दिन कमाई में हल्की गिरावट दर्ज हुई लेकिन फिर भी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से आगे बढ़ने में कामयाब रही.

Hanuman Ansh Box Office Collection: 32 दिन से बॉक्स ऑफिस जारी है हनुमान अंश का तूफान, कमाई 130 करोड़ पार, फिल्म का बजट था 2 करोड़
Hanuman Ansh Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब धीरे धीरे स्पीड स्लो की है. सोमवार 7 सितंबर को फिल्म की कमाई में 58.2% की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि फिर भी टोटल आंकड़ा 100 करोड़ से पार है और यह  साबित करता है कि अगर दर्शक फिल्म से जुड़ाव महसूस करें तो फिल्म को बड़े स्टार्स और धुआंधार प्रमोशन की भी जरूरत नहीं पड़ती. 

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने भारत में 32वें दिन 7,343 शो में 9.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 131.63 करोड़ रुपये (नेट) हो गई है. सोमवार, 7 सितंबर को थिएटर में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 34.63% रही, जिसमें सुबह 14.77%, दोपहर 30.85%, शाम 41.62% और रात में 51.31% दर्शक शामिल थे.

'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही और इसने भारत में सिर्फ 10 लाख रुपये (नेट) कमाए. फिल्म ने अपना पहला वीकेंड भारत में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई के साथ पूरा किया. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म को ऐसा ही रिस्पॉन्स मिला और इसने भारत में 0.40 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते के आखिर में चीजें बदलने लगीं और फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये कमाए.

यह भी पढ़ें: 45 साल पुराना हनुमान भजन, मोहम्मद रफी ने गाई थी राम की महिमा, बजरंग बली ने सीना चीर कर दिखाई थी प्रभु की झलक

लोगों के अच्छे रिस्पॉन्स और सोशल मीडिया वीडियो पर वायरल होने के बाद से 'हनुमान अंश' को काफी चर्चा मिली और फिल्म ने भारत में 61 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई के साथ अपना चौथा वीकेंड पूरा किया. हालांकि शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार फिर से धीमी होती दिख रही है.

2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश'

महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे अहम किरदारों में हैं. फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक होम्बले फिल्म्स ने 'हनुमान अंश' को अब  दुनिया भर में रिलीज करने का फैसला किया है. यह फिल्म अब 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी.

ये Video भी देखें: कौन हैं नीम करोली बाबा जिनकी जिंदगी पर बनी हनुमान अंश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Bhajan, Hanuman Ansh Box Office Collection, Vishal Chaturvedi, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com