विज्ञापन

सलमान खान ने अमित जानी पर किया 2 करोड़ की मानहानि का दावा, दिल्ली हाई कोर्ट मे सुनवाई

सलमान खान ने अमित जानी पर उनकी फिल्म के पोस्टर और टीजर में उनकी पहचान, लुक और उनसे जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करने को लेकर के डेफिमेशन का केस किया था. इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है.

सलमान खान ने अमित जानी पर किया 2 करोड़ की मानहानि का दावा, दिल्ली हाई कोर्ट मे सुनवाई
सलमान खान, अमित जानी के केस पर आज होगी सुनवाई
नई दिल्ली:

एक फिल्म, एक पुराना मामला और एक ऐसा किरदार, जिसे देखकर लोगों को सीधे बॉलीवुड के सुपरस्टार की याद आने लगी. हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्म की जो दर्शकों के बीच पहुंचने से पहले अदालत तक पहुंच चुका है. सलमान खान के काला हिरण विवाद को लेकर के अमित जानी ने एक फिल्म बना रहे हैं. जिस पर सलमान खान ने उनको अपनी पहचान, अपनी पर्सनैलिटी राइट्स का इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए हैं. इस पूरे मामले में पोस्टर, टीजर, काले हिरण का शिकार, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के हर्जाने की मांग ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया था. अब इस मामले में आज सुनवाई होगी. 

पोस्टर-टीजर में सलमान की पहचान इस्तेमाल करने का आरोप

सलमान खान ने अमित जानी पर ऐसा आरोप लगाया है कि फिल्म के प्रमोशन में उनके नाम, लुक और उनकी पहचान से जुड़ी चीजों को इस्तेमाल किया गया है. जिससे दर्शक फिल्म के किरदार को उनसे जोड़ सकते हैं. अदालत में दाखिल किए गए रिकॉर्ड के मुताबिक, एक पोस्टर में सलमान से मिलता-जुलता किरदार और उनका वो ब्रेसलेट दिखाया गया जो वो हमेशा पहनें रहते हैं. इसके बाद भी फिल्म के कुछ पोस्टर्स में काले हिरण की फोटो और सलमान से मिलती-जुलती चीजों को दिखाया गया. 

ये भी पढ़ें: 23 साल पुरानी सलमान खान की दर्दनाक फिल्म, 13 गाने, सारे सुपरहिट, 2003 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, उदित-अलका की एवरग्रीन आवाज

2 करोड़ से ज्यादा का हर्जाना, आज फिर अदालत में मामला

सलमान खान ने नए मुकदमे में फिल्म की रिलीज, स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगाने के साथ-साथ इसके प्रमोशन में यूज की गई चीजों को हटाने के साथ 2 करोड़ से ज्यादा के हर्जाने की मांग की है. उनका कहना है कि इस फिल्म ने उनकी पर्सनैलिटी को प्रभावित करती है. 10 सितंबर की सुनवाई में अमित जानी की ओर से बताया गया था कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है, ना ही इसे CBFC सर्टिफिकेशन मिला है. अब 30 सितंबर को लंच के बाद इस मामले की सुनवाई होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Amit Jani, Kala Hiran, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com