निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) बिग बॉस 14 की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं. निक्की तम्बोली को बिग बॉस हाउस में पहले दिन से ही सलमान खान पसंद करते थे, और उनकी वह पसंदीदा कंटेस्टेंट भी थीं. हालांकि शो में आगे जाकर सलमान खान को उनका अंदाज पसंद नहीं आया था. लेकिन अब निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli Video) ने इशारा कर दिया है कि वह एक खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) का हिस्सा बन सकती हैं. वहीं इस बीच खबर आ रही है कि निक्की तम्बोली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं, और उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है.
जब नशे में धुत होकर घर पहुंची भाग्यश्री और इस शख्स के जड़ दिया जोरदार थप्पड़- देखें Video
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट वीजे एंडी से एक वीडियो पर बात कर रही हैं और वह उनसे निक्की तम्बोली के अगले प्रोजेक्ट को लेकर पूछते हैं. जिसके बाद निक्की तम्बोली बहुत ही मजेदार तरीके से जवाब देती हैं. निक्की कहती हैं, 'मैं फिर से रियलिटी शो कर सकती हूं. मैं उसका नाम नहीं बताऊंगी.' इस पर जब उनसे हिंट देने के लिए कहा जाता है तो वह शेर की तरह गुर्राने लगती हैं. इस तरह से एंडी तेजी से हंसने लगते हैं जबकि निक्की उन्हें खामोश रहने का इशारा करती है. इस तरह निक्की तम्बोली का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
जॉनी लीवर की बिटिया जैमी लीवर ने आशा भोंसले बनकर टोनी कक्कड़ के सॉन्ग का उड़ाया मजाक- देखें Video
बता दें कि निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli Bigg Boss 14) जल्दी ही मीत ब्रदर्स के अगले सॉन्ग में नजर आएंगी. इसकी शूटिंग निक्की ने कुछ समय पहले ही खत्म की है. अगर निक्की तम्बोली खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेती हैं तो यह उनके फैन्स के लिए वाकई काफी मजेदार होगा क्योंकि इस तरह उन्हें उनका एक्शन अंदाज भी देखने को मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं