टीवी पर इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अपने दोस्त के साथ इंग्लिश गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दरअसल, निया शर्मा (Nia Sharma) ने यह डांस एक चैलेंज के तहत किया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निया dont' rush के रिमेक्स पर खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. दिलचस्प यह है कि टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे इसमें शामिल कर लिया है. 10 मिनट तक मैं डांस करती रह गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो में निया शर्मा (Nia Sharma) का लुक देखने लायक है. हमेशा की तरह वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने बलून टॉप और स्कर्ट पहना हुआ है जिसमें उनके लुक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. निया के इस वीडियो को फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे जल्द ही 'जमाई राजा 2.0 (Jamai Raja 2.0)' में नजर आएंगे जो ZEE5 पर रिलीज होगा. इसका प्रीमियर 26 फरवरी हो गया है. इससे पहले 'जमाई राजा' सीरियल जीटीवी पर रिलीज हुआ था, जिसने निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी ने धमाल मचाकर रख दिया था.
बता दें कि निया शर्मा (Nia Sharma) ने टीवी की दुनिया में सीरियल 'काली' के जरिए कदम रखा था. फिर निया सीरियल 'एक हजारों में मेर बहना है' में दिखाई दी थीं. इसके बाद निया शर्मा ने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. निया शर्मा ने 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी भी जीती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं