विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2023

ट्रॉली में बैठकर हनीमून पर निकलीं नई नवेली दुल्हन दलजीत कौर! वाइफ को खींचते हुए दिखे पति निखिल पटेल, मजेदार वीडियो आया सामने

शादी के बाद दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल के साथ नया इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी शेयर की है, जिसमें सेल्फी और एक मजेदार वीडियो फैंस को देखने के लिए मिली है.

दलजीत कौर ने पति संग शेयर किया नया पोस्ट
नई दिल्ली:

Dalljiet Kaur Honeymoon Diaries: बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट की एक्स वाइफ यानी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने शनिवार को बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी के बाद अब कपल अपने हनीमून के लिए रवाना हो चुका है, जिसका अपडेट एक्ट्रेस करने वाली दलजीत कौर ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो पर सेलेब्स और फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

शादी के बाद ली सेल्फी

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने हनीमून के लिए रवाना होते हुए पहली सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह पति के साथ नजर आ रही हैं. वहीं दोनों को कपल आउटफिट यानी ब्लैक कलर के लुक में देखा जा सकता है. इस सेल्फी के साथ  दलजीत ने लिखा, "सबसे पहले हमारे हनीमून की कई सेल्फी," उसके बाद एक्ट्रेस ने एक दिल का इमोटिकॉन शेयर किया है. 

cg9ihsvo

मजेदार वीडियो किया शेयर

सेल्फी के अलावा हनीमून के लिए उड़ान भरने से पहले, दलजीत कौर ने एक मजेदार वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है. वीडियो में वह एक लगेज ट्रॉली में बैठे हुए नजर आ रही हैं. जबकि निखिल पटेल ट्रॉली खींचते हुए दिख रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज पटेल के रूप में दुनिया भर में हमारे पहले और बहुत सारे एडवेंचर्स के लिए रवाना. चलिए इसे अपना "हनीमून" कहते हैं!" वीडियो में दोनों को उनके वेडिंग आउटफिट में देखा जा सकता है, जिसमें दलजीत सफेद रंग के ब्राइडल लहंगे और सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़े बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि निखिल मैचिंग शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं. इस पर उनके फैंस और दोस्त हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए बधाई देते हुए दिख रहे हैं. 

बता दें, दलजीत कौर की पहले शालीन भनोट से शादी हुई थी, लेकिन वे 2015 में अलग हो गए. हालांकि उन्होंने बेटे जेडन की सिंगल मदर बनकर परवरिश की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalljiet Kaur, Dalljiet Kaur  patel, Dalljiet Kaur Honeymoon, Dalljiet Kaur Instagram, Dalljiet Kaur Husband, Dalljiet Kaur  remarriage, Dalljiet Kaur Update, Tv, Nikhil Patel, Who Is Dalljiet Kaur Husband, Dalljiet Kaur Honeymoon Diaries, Tv News In Hindi, Tv Actress, Iss Pyaar Ko Kya Naam Dun, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com