विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2022

Dance Meri Rani गाने पर नोरा पर भारी पड़ीं नीतू कपूर, किया ऐसा डांस कि फैन्स बोले 'धूल चटा दी'- देखें Video

नोरा फतेही के पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में 63 साल की नीतू कपूर नोरा फतेही को डांस में जबरदस्त टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं.

Dance Meri Rani गाने पर नोरा पर भारी पड़ीं नीतू कपूर, किया ऐसा डांस कि फैन्स बोले 'धूल चटा दी'- देखें Video
'Dance Meri Rani' गाने पर नोरा पर भारी पड़ीं नीतू कपूर
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखी जा रही हैं. उनके कई वीडियोज और तस्वीरें लगातार यहां वायरल हो रहे हैं. वहीं नीतू कपूर को डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने किड्स' भी जज करते हुए देखा जा रहा है. इस शो को नीतू के अलावा बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी भी जज कर रहे हैं. हाल ही में इस शो की शूटिंग शुरू हुई है, जिसमें नीतू कपूर भी नजर आईं. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतू कपूर को नोरा फतेही के साथ उनके गाने 'डांस मेरी रानी' का हुक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है. 

टीम नोरा फतेही के पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में 63 साल की नीतू कपूर नोरा फतेही को डांस में जबरदस्त टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं. इस वायरल हो रहे क्लिप में नीतू कपूर जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देख सभी चौंक गए हैं. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि नीतू कपूर आज भी इतनी तगड़ी डांसर हैं. इस वीडियो को देखने के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी चौंक गईं और उन्होंने इस पर 'स्टार' कमेंट किया. 

नोरा फतेही के फैन पेज से शेयर किए गए इस वीडियो को खुद नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है, "डांस दीवाने के सेट पर अपने फेवरेट्स के साथ मस्ती करते हुए". बता दें कि नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कंप्लीट की है. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

ये भी देखें: रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और निम्रत कौर समेत कई सेलिब्रिटी एयरपोर्ट पर आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neetu Singh, Neetu Kapoor, Neetu Kapoor Dance Deewane, Neetu Kapoor Video, Neetu Kapoor Dance Video, Neetu Kapoor Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi, Dance Meri Rani, Neetu Kapoor On Dance Meri Rani, Dance Deewane Kids, Neetu Kapoor Instagram, Jug Jug Jiyo, Neetu Kapoor Fan Page, Neetu Kapoor Latest Video, Neetu Kapoor Viral Video, Marzi 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com