विज्ञापन

मातृभूमि ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने जान के खतरे पर तोड़ी चुप्पी? बोले- उम्मीद करता हूं वो डेट कभी न आए

जान से मारने की धमकियों के बीच जब सलमान खान से उनकी जिंदगी के दबाव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

मातृभूमि ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने जान के खतरे पर तोड़ी चुप्पी? बोले- उम्मीद करता हूं वो डेट कभी न आए
जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान ने लाइफ के प्रेशर पर दिया मजेदार जवाब

अभिनेता सलमान खान पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियों को लेकर चर्चा में हैं. जब से सलमान को धमकी मिली है, तब से फिल्म इंडस्ट्री के कई दूसरे सितारे भी हमलावरों के निशाने पर आ चुके हैं. रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ पर हमले हुए, वहीं सलमान के करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. इसके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के घरों की रेकी किए जाने की खबरें भी सामने आईं. इन घटनाओं और धमकियों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. खबरों के मुताबिक, हमलावर सलमान खान पर भी हमले की योजना बना रहे थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके.

ऐसे माहौल में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. 6 नवंबर को मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि' का ट्रेलर मीडिया को दिखाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस दौरान सलमान से उनकी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के दबाव को लेकर भी सवाल किया गया. हालांकि, सलमान ने अपनी जान को मिल रही धमकियों पर सीधे कुछ कहने के बजाय सवाल को हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया.

दरअसल, एक पत्रकार ने सलमान से पूछा कि फिल्म की रिलीज डेट आगे-पीछे हो रही है उसके प्रेशर तो है है ही साथ ही लाइफ का भी प्रेशर है , यहां सवाल सीधा उनके जान की धमकी के प्रेशर का था, इस पर सलमान ने पहले फिल्म की रिलीज में हो रही देरी का जिक्र करते हुए कहा, “थोड़ा मतलब फिल्म के चलते थोड़ा आगे-पीछे डेट हो रही है पर…". जब पत्रकार ने दोबारा उनकी जिंदगी के दबाव के बारे में जानना चाहा तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लाइफ का अपना खुद का प्रेशर है और फिल्म का प्रेशर है. फिल्म की डेट आगे-पीछे जा रही है. मैं उम्मीद करता हूं कि लाइफ का प्रेशर इतना आगे जाए कि वो डेट न आए.”

इसके बाद सलमान ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी की वजह भी स्पष्ट की. उन्होंने कहा, “ये थोड़ा ऊपर-नीचे हो रहा है. अब हमारी वजह से हो रहा है. हमारी वजह से हो रहा है, क्योंकि हमारा वीएफएक्स अभी तक पूरा नहीं हुआ है. इसमें किसी और का कोई हाथ नहीं है. हम बस चाहते हैं कि फिल्म सबसे अच्छी बने, ताकि फैन्स इसे देख सकें.”

मातृभूमि का ट्रेलर हालांकि कुछ वक्त में लोगों के सामने आयेगा लेकिन फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है और अब ये 4 दिसम्बर को रिलीज होगी. फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा हैं और इसके निर्देशक हैं अपूर्व लाखिया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आम्रपाली ने माही को सुनाई खरी-खोटी, नॉमिनेशन में बोरिंग कहे जाने पर बोलीं- उसमें हिम्मत नहीं है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maatrubhumi, Salman Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com