'नागिन 3' का फर्स्ट लुक सामने आया
- जल्द ही शुरू होने वाला है 'नागिन 3'
- करिश्मा तन्न का लुक हुआ रिलीज
- रहस्य-रोमांच से होगा भरपूर
नई दिल्ली:
एकता कपूर ने 'नागिन 3' की मिस्ट्री पर से पर्दा उठा दिया है. 'नागिन 3' की प्रोड्यूसर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शो का पहला पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें बिग बॉस फेम करिश्मा तन्ना धांसू अंदाज में नजर आ रही हैं. एकता कपूर ने शो की पहली नागिन से इंट्रोड्यूस करवा दिया है. सीरियल और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ट्वीट किया है, "लीजिए पहली नागिन आ गई है! करिश्मा तन्ना तुम्हारा 'नागिन 3' में स्वागत है! जल्द ही टेलीविजन पर नजर आएगा." सुरभि ज्योति ने ऑन लोकेशन का वीडियो पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हो रहा है, इसे उनकी फैन पेज ने शेयर किया है.
Officer Teaser: इस सुपरस्टार ने 'साइकिल चेन' को बना डाला था हथियार, राम गोपाल वर्मा के साथ लौटे इस अंदाज में
जेल से बाहर आते ही पुराने अंदाज में लौटे सलमान खान, नन्हे दोस्तों से बोले- मुझे आइस क्रीम चाहिए...
बता दें कि इस बार इच्छाधारी नागिन के किरदार में 'कुबूल है' फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति नजर आएंगी. 'नागिन' के पिछले दो सीजन्स में लीड रोल निभा चुकीं मौनी रॉय को सुरभि ज्योति ने रिप्लेस किया है. मौनी रॉय के अलावा अदा खान ने भी शो से अलविदा कह दिया है. उनकी जगह अनीता हसनंदानी 'नागिन 3' में होंगी. दिलचस्प यह कि एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना को सबसे पहले दर्शकों से इंट्रोड्यूस किया है.
IPL 2018: सुहाना और अबराम के साथ KKR का मैच देखने पहुंचे शाहरुख खान, टीम को मिली जीत तो यूं मनाया जश्न
करिश्मा तन्ना 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'नागार्जुन- एक योद्धा' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. 'बिग बॉस 8' में करिश्मा तन्ना अपने एटीट्यूड और हंगामे की वजह से सुर्खियों में रही थीं, और उपेन पटेल के साथ उनकी दोस्ती ने भी काफी सुर्खियां लूटी थीं. हालांकि शो में वे फर्स्ट रनरअप रही थीं. इसके अलावा करिश्मा जरा नचके दिखा (2008), नच बलिये (2015) और झलक दिखला जा (2016) में भी नजर आ चुकी हैं. करिश्मा तन्ना 'ग्रैंड मस्ती (2013)' में भी वे दिखी थीं और संजय दत्त की बायोपिक में वे रणबीर कपूर से इश्क लड़ाती नजर आएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Naagin 3, Ekta Kapoor, Karishma Tanna