भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान देती हुईं नजर आ रही हैं. जहां पिछले दिनों अक्षय कुमार के साथ वह वेलकम टू द जंगल के गाने घिस घिस घिस गाने में डांस करती हुईं नजर आई थीं तो वहीं अब वह श्रद्धा कपूर के साथ 4 दिसंबर को रिलीज होने को तैयार ईठा में नजर आने वाली हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई थीं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने ईठा लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ ईठा के सेट पर नजर आ रही हैं. वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने इमोशनल मैसेज भी शेयर किया.
अक्षरा सिंह ईठा रिलीज से पहले हुईं इमोशनल
इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह ने ईठा फिल्म से अपने लुक की 3 तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से वह दो में श्रद्धा कपूर के साथ सेट पर मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी… अब फाइनली कह सकती हूं, हमारी फिल्म ईठा 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है! Eetha मेरे लिए एक इमोशन है माय my shraa (श्रद्धा कपूर) मैं एक एक्टर के तौर पर आपकी हमेशा तारीफ की है. लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी खास रहा. आप कितनी खूबसूरत इंसान हो और आपके साथ स्क्रीन शेयर करने मैं हमेशा संजो कर रखूंगी.
आगे उन्होंने लिखा, दिल से सबसे बड़ा शुक्रिया लक्ष्मण उत्तेकर सर को, मुझ पर भरोसा करने और मुझे ये मौका देने के लिए. करिश्मा मैम और पूरी टीम को भी शुक्रिया मुझे हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए. आप सबने इस सफर को मेरे लिए बहुत खास बना दिया. अब बताइए, 4 दिसंबर को Eetha देखने किसके साथ जा रहे हैं?
ये भी पढे़ं- उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों से ना उतरने वाली पहली मूवी, 6 गाने 41 साल बाद भी सदाबहार
ईठा के बारे में
बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं, जिसके ट्रेलर में महाराष्ट्र की लोककला की रंगीन दुनिया के साथ एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी कला, पहचान और सम्मान के लिए हर मुश्किल का सामना करती है. श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी, भारी गहनों और हाथों में घुंघरू के साथ लावणी कलाकार के रूप में नजर आई थीं. ट्रेलर में मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर की भी झलक देखने को मिली थी. इनके अलावा अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें- कुमार सानू के 11 हिट गानों वाली फिल्म, बनीं अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, कहा- वह किसी चमत्कार से कम नहीं था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं