ओटीटी के अमेजन प्राइम विडियो पर स्ट्रीम हो रहे ट्रेटर 2 ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसकी विनर रही क्रिस्टल डिसूजा आज टीवी इंड्रस्टी की शानदार एक्ट्रेस में से एक है. हाल ही में क्रिस्टल ने ट्रेटर्स 2 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है. एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ' कहे ना कहे' से की थी. जिसके बाद स्टार पल्स के फेमस शो ' एक हजारों में मेरी बहना है' के किरदार जीविका सिंह वढेरा से उन्हें घर - घर में पहचान मिली थी. लेकिन इस शो से पहले उन्हें टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने 8 महीने में ही उनके डेब्यू शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
8 महीने में पहले शो से हुई थी बाहर
क्रिस्टल ने यह खुलासा फराह खान के व्लॉग और इंटरव्यू में किया, जहां ट्रेटर्स 2 की विनर ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर, जो हमेशा अपने शो में परफेक्शन पसंद करती हैं, ने क्रिस्टल को सिर्फ 8 महीने में अपने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था क्योंकि उनकी हिंदी बहुत खराब थी.
पिज्जा खिलाते हुए सीरियल से एकता कपूर ने निकाला था बाहर
क्रिस्टल ने आगे कहा कि आज भले ही हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं, लेकिन साल 2007 में जब उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'कहे ना कहे' में डेब्यू किया था, तो उनकी हिंदी बहुत खराब थी. जिसकी वजह से मुझे सीरियल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. एकता कपूर शो की प्रोड्यूसर थीं, कभी-कभी मुझे पिज्जा खिलाते हुए कहती थीं कि तुम्हें पता है हम साथ में कुछ अच्छा करेंगे. मैं समझ गई थी कि मैं शो में अच्छा नहीं कर पा रही हूं.
खैर, उन्होंने मुझे एक्टिंग में मौका दिया, जिसके बारे में उनका कोई विजन रहा होगा। जिसके बाद उन्हें रिप्लेस करके वासना अहमद को शो में कास्ट किया गया.हालांकि, क्रिस्टल ने हार नहीं मानी और वह आमिर अली के साथ सीरियल 'क्या दिल में है' में नजर आईं.
द ट्रेटर्स' सीजन 2 की बनी विनर
बता दें कि 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को ओटीटी के प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हो रहा था . करण जौहर के इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले 3 सितंबर को हुआ था जिसकी ट्रॉफी और 66 लाख रुपये की प्राइज मनी क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने 2 जीती थी.
आपके लिए और भी
मिर्जापुर के कालीन भैया को इस वजह से अकेले फिल्म देखने से लगता है डर, 20 साल से नहीं देखी एक भी मूवी
ये Video भी देखें:
Traitors 2 Winners Interview: क्रिस्टल डिसूज़ा और रिदा थराना से NDTV की खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं