- मोनालिसा ने बीच किनारे जबरदस्त अंदाज में किया डांस
- एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर पुराने दिनों को किया याद
- मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीच किनारे डांस करती दिखाई दे रही हैं. भले ही मोनालिसा का यह पुराना वीडियो हो, लेकिन फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो को अब तक 34 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पुराने दिनों को भी याद किया. उन्होंने लिखा, "कॉलंबो डायरीज, तब जब दुनिया अलग थी. कोई मास्क, कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी. खुशियों वाले दिन थे." इस वीडियो में एक्ट्रेस स्काई ब्लू शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. बीच पर डांस करते हुए मोनालिसा का अंदाज भी देखने लायक है. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने अपने वीडियो या फोटो से इसकदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी वह अपनी कई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं.
मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं