विज्ञापन

मोनालिसा ने लगाए रजत दलाल पर आरोप, द 50 कंटेस्टेंट ने दिया जवाब, बोले– मुझ पर कोई असर नहीं

द 50 रियलिटी शो में मोनालिसा और रजत दलाल नजर आ चुके हैं. वहीं शो के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी.  

मोनालिसा ने लगाए रजत दलाल पर आरोप, द 50 कंटेस्टेंट ने दिया जवाब, बोले– मुझ पर कोई असर नहीं
रजत दलाल ने मोनालिसा के आरोपों पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

रियलिटी शो 'द 50' के खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स के बीच का विवाद अब भी चर्चा का विषय बन गया है. इस बार चर्चा में हैं रजत दलाल और मोनालिसा, जिनके बीच का टकराव लगातार खबरों में बना हुआ है. दरअसल, मोनालिसा ने हाल ही में कई इंटरव्यू में रजत दलाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गेम के दौरान उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की बुराई की. मोनालिसा ने कहा, ''रजत में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सामने आकर विक्रांत से बात कर सकें.'' उनके इन बयान के बाद यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ने लगा और फैंस के बीच भी इस पर चर्चा शुरू हो गई. 

रजत दलाल को नहीं पड़ता कोई फर्क

अब इस पूरे मामले पर रजत दलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मोनालिसा का गुस्सा उनका अपना है और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रजत दलाल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया. उन्होंने कुछ दिन पहले ही शादी की थी. 

ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन नहीं इस सुपरस्टार की गुजारिश से बनी थी सलीम जावेद की जोड़ी, बिग बी की एक जिद से टूटी

द 50 के बारे में 

रियलिटी शो 'द 50' की बात करें तो यह एक ऐसा शो था, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और टकराव दोनों देखने को मिले, जो दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहे. इस शो के विजेता शिव ठाकरे बने, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ दिया. वहीं, शो में निक्की तंबोली, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, दिव्या अग्रवाल, अर्चना, करण पटेल, और उर्वशी ढोलकिया जैसे कई चर्चित चेहरे भी नजर आए थे. 

मोनालिसा के बारे में 

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है. दोनों ने साल 2017 में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान ही शादी की थी, जिसे पूरे देश ने टीवी पर देखा था. यह शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी और आज भी दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप ने न्यू कमर्स से बात करने के लिए मांगी एक घंटे के लिए 5 लाख फीस, कृष्णा अभिषेक ने नेशनल टीवी पर यूं उड़ाया डायरेक्टर के ‘रेट कार्ड' का मजाक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Rajat Dalal, Monalisa Bhojpuri, The 50
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com