विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2026

अनुराग कश्यप ने न्यू कमर्स से बात करने के लिए मांगी एक घंटे के लिए 5 लाख फीस, कृष्णा अभिषेक ने नेशनल टीवी पर यूं उड़ाया डायरेक्टर के ‘रेट कार्ड’ का मजाक

Krushna Abhishek Roast Anurag Kashyap : अनुराग कश्यप का ‘रेट कार्ड’ जब ऑन एयर सामने आया तो कृष्णा अभिषेक ने ऐसा मजेदार हिसाब लगाया कि पूरा सेट हंसी से गूंज उठा.

अनुराग कश्यप ने न्यू कमर्स से बात करने के लिए मांगी एक घंटे के लिए 5 लाख फीस,   कृष्णा अभिषेक ने नेशनल टीवी पर यूं उड़ाया डायरेक्टर के ‘रेट कार्ड’ का मजाक
अनुराग कश्यप का कृष्णा अभिषेक ने मजाक
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनका एक अनोखा ‘रेट कार्ड' है, जिसने सबको चौंका भी दिया और हंसा भी दिया. ये मजेदार खुलासा शो लाफ्टर शेफ्स, अनलिमिटेड एंटरटेंटमेंट के एक प्रोमो में हुआ, जहां कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने ऑन एयर अनुराग कश्यप की सोशल मीडिया पोस्ट पढ़कर सुनाई. जैसे ही उन्होंने इस रेट कार्ड का जिक्र किया, पूरा माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार बन गया और सेट पर बैठे सभी सेलेब्रिटीज हंसी नहीं रोक पाए.

'10 मिनट के 1 लाख…' सुनते ही छूट पड़ी हंसी

कृष्णा जैसे ही पढ़ते हैं कि 10 से 15 मिनट की मुलाकात के लिए 1 लाख रुपये, आधे घंटे के लिए 2 लाख और एक घंटे के लिए 5 लाख रुपये देने होंगे, तो वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं. ये रेट कार्ड असल में अनुराग कश्यप की उस पोस्ट का हिस्सा था जिसमें उन्होंने बताया था कि नए लोगों की मदद करते-करते उनके अनुभव ज्यादा अच्छे नहीं रहे. इसलिए अब उन्होंने मिलने के लिए फीस तय कर दी है. पोस्ट पढ़ने के बाद कृष्णा अभिषेक ने अपने अंदाज में मजाक करते हुए पूछा कि ऐसा लिखने के लिए नीट पीनी पड़ती है या सोडा के साथ. इस पर अनुराग कश्यप ने मुस्कुराते हुए सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया, 'फ्रस्ट्रेशन._ उनका ये जवाब सुनते ही सेट पर फिर से हंसी का दौर शुरू हो गया और माहौल और भी मजेदार हो गया.

ये भी पढ़ें- 'न्यूकमर से मिलना समय बर्बाद करने जैसा है', नए टैलेंट से मिलने के लिए अनुराग कश्यप ने रखी ये शर्त!

फीस का गणित बना कॉमेडी का पंच

इसके बाद कृष्णा ने इसी रेट कार्ड के आधार पर शो में मौजूद बाकी सेलेब्रिटीज का मजाकिया हिसाब लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर इसी रेट से सबका टाइम जोड़ा जाए तो रकम करोड़ों में पहुंच जाएगी. फिर उन्होंने हंसते हुए पूछा कि इतनी बड़ी रकम आखिर कौन देगा. इस सवाल पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

अनुराग कश्यप ने क्या कहा था

अनुराग कश्यप ने पिछले दिनों एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा- जो लोग अपने नए आइडिया लेकर मुलाकात करना चाहते हैं, उन्हें छोटी मोटी फीस नहीं लाखों की फीस देनी होगी. उनकी पोस्ट के मुताबिक वो दस से पंद्रह मिनट की मुलाकात के लिए एक लाख रूपए चार्ज करेंगे. आधे घंटे के लिए दो लाख रुपए चार्ज करेंगे और अगर ये मुलाकात एक घंटा लंबी चली तो उनकी फीस 5 लाख रु. तक होगी. ये फीस बताते हुए अनुराग कश्यप ने ये भी लिखा है कि जिसे लगता है वो ये फीस अफोर्ड कर पाएगा वही उन्हें कॉल करे वर्ना ना करें. साथ ही उन्होंने ये आगाह भी किया है कि ये पूरी फीस एडवांस में ली जाएगी.

कुकिंग और कॉमेडी का अनोखा कॉम्बिनेशन 

लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेंटमेंट ऐसा शो है जहां कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया जाता है. इसमें सेलेब्रिटीज मजेदार टास्क करते हैं और हल्की-फुल्की नोकझोंक के जरिए दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. यही वजह है कि ऐसे छोटे-छोटे पल शो को और दिलचस्प बना देते हैं.

ये भी पढ़ें- 48 साल पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, अमिताभ बच्चन का भारी वजन बना था एक्ट्रेस के लिए मुसीबत, बोलीं-मुझे अपने चेहरे पर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krushna Abhishek, Anurag Kashyap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com